रणवीर-आलिया की फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लुक टेस्ट आया सामने, खूब जची दोनों की जोड़ी

Ranveer Singh , Alia Bhatt

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि अब इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट भी रिलीज हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम 'तुम क्या मिले' है। जो कि इस समय दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के लुक टेस्ट की तस्वीरें भी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं।

रणवीर-आलिया का लुक टेस्ट हुआ वायरल

हाल ही में करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रोकी और रानी की प्रेम कहानी के लुक टेस्ट की तस्वीरों को साझा कर दिया है। इन तस्वीरों में रणवीर रॉकी तो वही आलिया को रानी के किरदार में देखा जा रहा है। बता दें कि आलिया ने ग्रीन साड़ी पहनी हुई है और वह काफी खूबसूरत लग रही है। तो वहीं अगर हम रणवीर सिंह की बात करें तो हर बार की ही तरह उनका अंदाज काफी बेहतरीन लग रहा है।

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी की भी हुई चर्चा

कुछ वक्त पहले रणवीर-आलिया की इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। बता दें कि यह टीज़र उसी दिन रिलीज किया गया जब करण जौहर बतौर फिल्म लेकर अपने 25 साल पूरे कर चुके थे। लोगों द्वारा इसे काफी प्यार भी मिला। लेकिन आपको बता दें कि वहीं दूसरी तरफ जैसे ही ये टीज़र सामने आया वैसे ही काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी के चर्चे होने लग गए। लेकिन साथ ही साथ इस टीजर में आलिया की शानदार साड़ियों की लोगों ने खूब तारीफ की।

28 जुलाई को रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के टीज़र के रिलीज होने के बाद में फिल्म का एक रोमांटिक गाना रिलीज किया गया। जिसका नाम 'तुम क्या मिले' है। यह गाना भी ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं इस गाने को जिस तरीके से फिल्माया गया है उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। कई सालों के बाद में धर्मेंद्र और जया बच्चन की अदाकारी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Read more about: ranveer singh alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X