सिंबा के बाद, रणवीर सिंह का अगला धमाका- Gully Boy का पहला प्रोमो रिलीज, जबरदस्त
अभी सिंबा का जादू खत्म भी नहीं हुआ था कि रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म के साथ सामने आ चुके हैं।जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को आने वाला है, लिहाजा, उससे पहले फिल्म का पहला प्रोमो रिलीज किया गया है कि जबरदस्त है। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी हैं।
इस प्रोमो में रणवीर सिंह एकदम जबरदस्त रैप करते नजर आ रहे हैं, जिसका लिरिक्स काफी दमदार लिखा गया है। रैप का टाइटल है - असली हिप हॉप.. वहीं, आलिया भट्ट भी काफी हटके किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म पूरी तरह से म्यूजिकल है। जाहिर है फिल्म के गानों पर काफी ध्यान दिया गया होगा।

सिंबा की इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था कि '' यदि गली बॉय मेरे अलावा किसी और एक्टर ने की होती, तो मैं जलकर राख हो जाता। यह मेरे करियर की सबसे दमदार फिल्म साबित होगी।'' खैर, प्रोमो देखने के बाद.. हम भी रणवीर की बातों से इत्तेफाक रखते हैं। पद्मावत, सिंबा के बाद अब रणवीर इस फिल्म से भी सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर का है इंतजार।


Click it and Unblock the Notifications