रणवीर सिंह - आलिया भट्ट और करण जौहर की कुछ कुछ होता है रोमांस, क्यूट सी फिल्म फाइनल
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी शानदार है ये तो सबने गली बॉय में देखा ही है और अब खबर है कि करण जौहर इस जोड़ी को कुछ कुछ होता है टाईप रोमांस वाली एक फिल्म में दोहराने जा रहे हैं। इस फिल्म पर करण जौहर ने लॉकडाउन के दौरान काम किया है।
करण ने फिल्म की कहानी रणवीर और आलिया को सुनाई और दोनों ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। और इस हल्की फुल्की रोमांटिक फिल्म पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर, लॉकडाउन से पहले ही एक साथ तख्त पर काम शुरू करने वाले थे जो धर्मा प्रोडक्शन्स का महत्त्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा था। लेकिन फिलहाल ये प्रोजेक्ट लॉकडाउन और महामारी के बीच अटक चुका है।
वहीं करण जौहर इस दौरान एक हल्की फुल्की फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे जो लोगों का स्ट्रेस दूर कर सके और अब इस फिल्म को उसके हीरो हीरोइन भी मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











