..................... Ranveer Singh and Alia Bhatt became shows topper in Manish Malhotra's show won everyone's heart - Hindi Filmibeat

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में लगा सितारों का मेला, शोज टॉपर बने रणवीर और आलिया ने जीता सबका दिल

Ranveer Singh and Alia Bhatt

Ranveer Singh and Alia Bhatt: मशहूर डिजानर और करण जौहर के खास दोस्त मनीष मल्होत्रा अपने स्टाइल, अपने कपड़ो और अपने फैशन शोज को लेकर हमेशा ही लाइम लाइट में रहते हैं। इस बात में कोई दो राह नहीं हैं कि मनीष के शो में बॉलीवुड के सितारों का मेला हमेशा ही देखने को मिल जाता है। ऐसा ही इस बार के फैशन शो में देखने को मिला, जहां एक से बड़कर एक स्टाइलिश अंदाज में सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शोज टॉपर बनकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने सबका दिल जीता।

मनीष मल्होत्रा के शो में आलिया और रणवीर-

हाल ही में डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने एक फैशन शो का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। इस शो से स्टार्स की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिन पर रिएक्शन आ रहे हैं। गौरतलब है कि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी अगली रिलीज, 'रॉकी और आरकेआई प्रेम कहानी' के लिए तैयार हैं।

मनीष मल्होत्रा के शो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया। इस दौरान आलिया भट्ट की खूबसूरती ने लोगों का मन मोह लिया, आलिया भट्ट ने रैंप वॉक के दौरान लहंगा पहना हुआ था जो उनके ऊपर खूब जच रहा था। आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो हमेशा ही अपने अंदाज से सबको हंसाने वाले एक्टर ने भी शो में अपने दमदार अंदाज से सबको खुश कर दिया। रणवीर फैशन इवेंट के दौरान शानदार एंट्री की, उन्होंने एक शेरवानी और एक चमचमाती जैकेट चुनी जो कि उनको काफी स्टालिश दिखा रही थी।

रैंप वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के पास जाकर किस किया और अपनी मां के पैर छुए, हर किसी को एक्टर का यह अंदाज काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और आलिया की फोटोज जमकर वायरल हो रही है, फैंस इनको काफी पसंद कर रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा के शो में सितारों का मेला-

मनीष मल्होत्रा ​​में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, करण जौहर, नोरा फतेही, काजोल, डायना पेंटी, और हुमा कुरैशी सहित मनोरंजन उद्योग के कई जाने-माने चेहरों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी शामिल हुआ। उनके अलावा रिद्धि डोगरा, नुसरत भरूचा, रकुल प्रीत ने भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X