रणबीर कपूर के बाद बैजू बावरा से सीधे बाहर हुए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट? लगेगा झटका!

संजय लीला भंसाली की एक एक फिल्म चुनिंदा कलाकारों और शानदार स्क्रिप्ट से सजी होती हैं। हालांकि एक फिल्म जो वो बनाने के लिए सोच रहे हैं उससे समस्याएं खत्म नहीं होने का नाम ले रही हैं। जी हां, हम बात कर हैं फिल्म बैजू बावरा के आधिकारिक रीमेक की जिसको लेकर एक तगड़ी जानकारी सामने आई है।
खबरें हैं कि इस फिल्म से दोनों लीड एक्टर्स बाहर हो गए हैँ। कुछ वक्त पहले पता चला था कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली है। News18 के मुताबिक रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे बल्कि वो इससे बाहर हो चुके हैं।
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सिर्फ संजय लीला भंसाली को ही इसके बारे में पता है कि इस फिल्म में वो किसको लेने वाले है। हालांकि उम्मीदें ये थीं कि संजय लीला भंसाली जैसे हीरामंडी की शूटिंग खत्म करते हैं वो 2024 में इस फिल्म को फ्लोर पर लेकर आ जाएंगे।
बैजू बावरा की बात करें तो ये फिल्म 1955 की फिल्म बैजू बावरा की रीमेक है, जिसमें दिवंगत अभिनेता भारत भूषण और मीना कुमारी ने अभिनय किया था। एक संगीतकार की कहानी, यह मुगल बादशाह अकबर के दरबार की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।
हालांकि कुछ तय नहीं हो पा रहा है कि फिल्म कब तक प्लोर पर आ जाएगी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के फैंस इस खबर से दुखी हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











