रणवीर सिंह को मिला सलमान खान का साथ, इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ने मिलाया हाथ!
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी कम किसी के साथ काम करते नजर आते हैं लेकिन इस बार अभिनेता रणवीर सिंह के सिर पर उन्होने अपना हाथ रखा है। जी हां.. एक खबर है कि सलमान खान और रणवीर सिंह एक साथ पहली बार काम करने जा रहे हैँ। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये एक फिल्म की बात है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल कलर्स पर रणवीर सिंह का एक गेम शो शुरु होने वाला है जिसका नाम है 'द बिग पिक्चर्स'।
इस शो को रणवीर सिंह होस्ट करेंगे और टीवी करियर की शुरुआत करेंगे। खबर है कि इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और शो काफी शानदार होने वाला है। एक शो से इन दोनों सितारों का नाम जुड़ना काफी शानदार है। इस शो को लेकर सलमान खान ने कहा है कि..

'कलर्स टीवी एक शानदार मंच है इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए। इस शो को मैं रणवीर सिंह के द्वारा जीवंत करते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।'

रणवीर सिंह का कहना है कि..
इसके अलावा रणवीर सिंह का कहना है कि.. 'हिंदी सिनेमा ने मुझे सबकुछ दिया है और इस शो के साथ मैं और भी कुछ करना चाहता हूं। मैं कलर्स 'द बिग पिक्चर' के जरिए अपना टीवी डेब्यू कर रहा हूं।'

बिग बॉस
सलमान खान इसके अलावा कलर्स का एक शो काई सालों से होस्ट कर रहे हैं जिसका नाम बिग बॉस है।

शानदार शो
दोनों के बयानों से इतना तो तय है कि एक शानदार शो सभी के सामने कलर्स पर आने वाला है जो कि धमाकेदार होगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय टाइगर 3, किक 2, अंतिम और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं।

फिल्म 83
जबकि रणवीर सिंह की फिल्म 83 काफी जल्दी रिलीज होने वाली है और काफी समय से इसको लेकर वो बिजी थी।


Click it and Unblock the Notifications