..................... ranveer singh alia bhatt starrer rocky aur rani ki prem kahani release postponed | 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, जानें वजह - Hindi Filmibeat

पोस्टपोन हुई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज़, आलिया ही हैं वजह!

करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी हैं। फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज किए जाने की घोषणा भी की गई थी लेकिन अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रॉम-कॉम फिल्म को अब देर से रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए करण जौहर ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है। पहले फिल्म की शूटिंग अगस्त में होने वाली थी लेकिन अब करण जौहर, आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद फिल्म की शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ranveer-singh-alia-bhatt-starrer-rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-release-postponed

फिल्म की शूटिंग में देरी होने की वजह से ज़ाहिर है फिल्म की रिलीज़ डेट भी आगे कर दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग फरवरी तक नहीं हो पाएगी। लेकिन, बेबी को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट सबसे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ही शूटिंग पूरी करेंगी।

कहा तो ये भी जा रहा है कि लंबे ब्रेक पर जाने से पहले आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ कुछ सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर सकती हैं। इसके बाद महज़ 10 से 15 दिन की शूटिंग 2023 की पहली तिमाही में की जाएगी। करण जौहर फिल्म की नई रिलीज़ डेट भी जल्द ही अनाउंस कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर के निर्देशन में बन रही सातवीं फिल्म है। इसके पहले करण जौहर कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X