TRAILER: 2019 की धमाकेदार शुरुआत कर चुके हैं आलिया- रणवीर, जबरदस्त है गली बॉय
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म में रणवीर- आलिया दमदार नजर आएंगे। रैपर के किरदार में रणवीर ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो कोई भी किरदार पूरे जज्बे के साथ निभा सकते हैं।
[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]
'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर, आलिया के साथ कल्कि कोचलिन भी हैं। जो अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म पूरी तरह से म्यूजिकल है। जाहिर है फिल्म के गानों पर काफी ध्यान दिया गया होगा। फिलहाल ट्रेलर में रैप सुनकर तो लोग फिल्म के फैन हो चुके हैं।

फिल्म की कहानी मुंबई के झोपड़पट्टी में रह रहे लड़के की कहानी है, जो रैपर बनना चाहता है और उसमें कूट कूटकर काबिलियत भरी हुई है। इस फिल्म में पहली बार रणवीर- आलिया की जोड़ी साथ नजर आएगी। फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने।
सिंबा की इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था कि '' यदि गली बॉय मेरे अलावा किसी और एक्टर ने की होती, तो मैं जलकर राख हो जाता। यह मेरे करियर की सबसे दमदार फिल्म साबित होगी।'' खैर, ट्रेलर देखने के बाद.. हम भी रणवीर की बातों से इत्तेफाक रखते हैं।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications