2019 वेलेंटाइन डे पर रिलीज दो सुपरस्टार्स की ब्लॉबस्टर फिल्म..DETAILS
Recommended Video

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जोया अख्तर की अगली फिल्म गली ब्वॉय में नजर आएंगे और सेट पर की तस्वीरें भी पहले दिन लीक हुई जिससे हमने आपको रूबरू कराया था। अब ताजा खबर ये है कि गली ब्वॉय कब रिलीज होगी इसकी घोषणा कर दी गई है।जी हां फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी और यह जानकारी खुद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए कल्कि कोच्लीन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पहले रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ अप्रोच किया जा रहा था लेकिन ये नहीं हो सका। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण एक तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी है तो दूसरा कारण फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं जिनकी पिछली फिल्मों दिल धड़कने दो, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, लक बाय चांस जैसी अच्छी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। रिलीज डेट के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है जिसमें दोनों बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में रणवीर सिंह जहां एक ओर बिल्कुल डी-ग्लैम अवतार में नजर आ रहे हैं तो आलिया भट्ट हिज़ाब में हैं और दोनों काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने अपनी एक ट्रांसफोर्मेशन की तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने गली ब्वॉय के लिए कितना ज्यादा अपना लुक बदला है।
जहां एक ओर पद्मावती के लिए रणवीर सिंह ने अपना वजन बढ़ाया था तो वहीं गली ब्वॉय के लिए उन्होंने अच्छा खासा वजन घटाया है। जोया अख्तर गली ब्वॉय के सेट की कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं लेकिन उन्होंने कभी भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के कैरेक्टर के बारे में खुलासा नहीं किया। फिल्म को लेकर लोगों में अच्छी खासी दिलचस्पी है।
फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है और लोगों को रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रूप में काफी पसंद आए तो आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी और
इस साल वो मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी में भी विकी कौशल के ऑपोजिट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











