पाइरेसी के सख्त कानून के बाद भी- इंटरनेट पर लीक हुई 'गली बॉय'- 'पीएम मोदी' के निर्देश ताक पर

Recommended Video

Ranveer Singh & Alia Bhatt’s Gully Boy leaked online,Find out | FilmiBeat

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है और जैसी उम्मीद थी फिल्म वैसी ही काम कर रही है। लेकिन एक बार फिर से लाख कानून बनाने के बाद भी तमिल रॉकर्स ने फिल्म को पहले ही दिन लीक कर दिया। जी हां फिल्म इंटरनेट पर लीक हो चुकी है जो कि फिल्मेकर्स के लिए काफी बुरी खबर भी साबित हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले इंडस्ट्री के कुछ लोग पीएम मोदी से मिले थे और इस विषय में चर्चा की थी।

इसके बाद पाइरेसी को रोकने के लिए एक काननू बनने की बात सामने आई थी जिसमें ऐसा करने वाले को 3 लाख का जुर्माना और 5 साल तक कैद की सजा थी। इसके बाद भी पाइरेसी पर कितनी लगाम लगी है उसका नजीत आ चुका है।

gully boy, ranveer singh, alia bhatt, narendra modi, गली बॉय, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, नरेंद्र मोदी

गली ब्वॉय को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं और ताजा आई रिपोर्ट्स की मानें तो 'गली बॉय' ने देशभर में 25-30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि ऐवरेज से ऊपर है।

मुंबई, पुणे और दिल्ली में फिलहाल बुकिंग धीमी है लेकिन शाम तक तेजी पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, बैंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी काफी शानदार है। अब देखना ये है कि दोनो की फिल्म कितना शानदार बिजनेस करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X