..................... Ranveer singh and Alia Bhatt to pair up for Zoya Akhtar Next venture Gully Boy - Hindi Filmibeat

जोया अख्तर ने बना दी ...इन दो सुपरस्टार की जोड़ी

जोया अख्तर के अगली फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ करेंगे रोमांस। नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

जोया अख्तर के फिल्मों की कास्टिंग उनकी स्क्रिप्ट से अधिक दिलचस्प होती है। दिल धड़कने दो के बाद रणवीर सिंह जोया के पसंदीदा एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अपनी अगली फिल्म गुल्ली बॅाय में भी उन्होंने रणवीर सिंह को लीड किरदार के लिए कास्ट कर लिया है।

रणवीर के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने के लिए उन्होंने आलिया भट्ट को चुना है। जी हां, पहली बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की चुलबुली जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर , रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ मिलकर करेंगी।

Ranveer singh and Alia Bhatt

मिली जानकारी के अनुसार जोया अपनी इस नई फिल्म को प्रोजेक्ट पर खास तौर पर ध्यान दे रही हैं। इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट उन्होंने तैयार कर लिया है। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रही हैं।

जोया की फिल्मों में लोकेशन का बहुत बड़ा महत्व होता है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो उनके करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म रही है। उन्होंने अपनी फिल्मों में आउटडोर शूटिंग को फोकस में रखा है।

शूटिंग के लिए जगह तय करने के बाद जोया अपने दोनों लीड रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। जोया की यह गुल्ली बॅाय एक रोमांटिक फिल्म होगी। रणवीर इस फिल्म में बेहद जुदा किरदार में नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि फिल्मों के चयन के लिहाज से रणवीर अब कड़ा रवैया अपनाने लगे हैं। बेफ्रिके के बाद वह अपने करियर को फिर से नीचे की तरफ नहीं ले जाना चाहते हैं। कहीं ना कहीं उनपर इस बात का दबाव भी रहता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्मों के अलावा उन्हें किसी दूसरी फिल्म में अधिक सराहा नहीं गया है। यही वजह है कि वह अब सोच-समझ कर फिल्म की स्क्रिप्ट का चयन कर रहे हैं।

वहीं आलिया अब बड़े फिल्मकारों की पसंद बनते जा रही हैं। उनके करियर में बड़े बदलाव की वजह उड़ता पंजाब को माना जा रहा है। कुल मिलाकर कर देखा जाएं तो आलिया उन एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं, जिसके साथ काम करने की लालसा हर सुपरस्टार को रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X