Confirm..ज़ोया अख्तर की फिल्म में एक साथ दिखेंगे आलिया-रणवीर
ज़ोया अख्तर की अगली फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हमेशा ही एनर्जी से भरपूर रहने वाले रणवीर सिंह को किसी भी एक्ट्रेस के साथ फिल्म दे दो..उनकी जोड़ी जम ही जाती है। अब खबर ये आ रही है कि रणवीर सिंह ज़ोया अख्तर की आने वाली फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। यानि चुलबुली आलिया और चुलबुले रणवीर की कैमिस्ट्री इस बार आपको देखने को मिलेगी।

ये खबर अब कन्फर्म भी हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। तब तक रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग भी पूरी कर लेंगे।
आपको बता दें कि ज़ोया अख्तर की ये फिल्म मुंबई के चॉल में रहने वाले दो रैपर्स की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर आपको रोमांस करते भी नज़र आएंगे।
अब बिना कांट-छांट के फिल्मों में दिखेंगे बोल्ड सीन!
बता दें कि रणवीर कपूर इससे पहले भी ज़ोया अख्तर की फिल्म में काम कर चुके हैं। वो फिल्म थी 'दिल धड़कने दो'। फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का लीड रोल में थीं।


Click it and Unblock the Notifications