..................... Ranveer Singh- Alia Bhatt's Gully Boy first show, morning occupancy report - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह की 'गली बॉय' रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 1st SHOW, यहां जानें हाल

Recommended Video

Gully Boy First Day Box Office Collection: Ranveer Singh | Alia Bhatt | FilmiBeat

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। बता दें, फिल्म के सुबह के शोज का ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट बेहतरीन है। हालांकि शाम के शोज में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है.. खासकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के बीच।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'गली बॉय' ने देशभर में 25-30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि ऐवरेज से ऊपर है। मुंबई, पुणे और दिल्ली में फिलहाल बुकिंग धीमी है लेकिन शाम तक तेजी पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, बैंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी काफी शानदार है।

Gully Boy

गली बॉय भारत में लगभग 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बहरहाल, फिल्म की स्क्रिनिंग बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में की गई, जहां फिल्म ने काफी तारीफ बटोरी। खासकर रणवीर सिंह और आलिया के अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं, जोया अख्तर की यह फिल्म अपने कंटेंट की वजह से भी सराही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X