..................... Ranveer Singh, Akshay Kumar to Alia Bhatt, Hrithik Roshan, See India's top 10 most valuable celebrities in 2022 | टॉप इंडियन सेलिब्रिटी ब्रांड 2022- अक्षय कुमार को पछाड़कर रणवीर बने नंबर 2, 515 करोड़ के साथ आलिया चढ़ीं ऊपर - Hindi Filmibeat

टॉप इंडियन सेलिब्रिटी ब्रांड 2022- अक्षय कुमार को पछाड़कर रणवीर बने नंबर 2, 515 करोड़ के साथ आलिया चढ़ीं ऊपर

बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्रांड के रूप में जाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को पीछे कर इस साल रणवीर सिंह ने भारत के टॉप सेलिब्रिटी ब्रांड की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ एंड फेल्प्स (Duff & Phelps) ने अपने सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2021 के सातवें संस्करण को "डिजिटल एक्सेलेरेशन 2.0" शीर्षक से जारी किया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल सेलेब्स में विराट कोहली, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल हैं। फिल्मी हस्तियों में रणवीर सिंह ने इस साल 158.3 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

india-top-10-most-valuable-celebrities-2022

2021 में शीर्ष 20 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य 1.2 बिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है।

यह रिपोर्ट साल 2021 में मिले विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट के हिसाब से बनाया जाता है। भारत के सबसे महंगे ब्रांड के रूप में इस लिस्ट में साल 2022 में भी पहला नंबर विराट कोहली का है। जबकि उनकी ब्रांड वैल्यू में साल 2021 के मुकाबले 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

इस लिस्ट से कहीं ना कहीं, सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी को भी आंका जाता है। विज्ञापन की दुनिया में किसका राज चल रहा है, दर्शक किसे देखना पसंद कर रहे हैं, किसका चेहरा ज्यादा से ज्यादा ब्रांड से जुड़ा है.. आदि..

यहां देंखे भारत के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल सेलेब्स की लिस्ट-

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली

विराट कोहली साल 2022 में 185.7 मिलियन डॉलर (लगभग 1400 करोड़) के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार पांचवे साल सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे हैं। बता दें, साल 2020 में उनकी ब्रांड वैल्यू 1797 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

2. रणवीर सिंह

2. रणवीर सिंह

1195 करोड़ के साथ रणवीर सिंह पिछले साल से एक पायदान ऊपर आकर दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल रणवीर की ब्रांड वैल्यू102.9 मिलियन डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 158.3 मिलियन डॉलर हो चुकी है।

3. अक्षय कुमार

3. अक्षय कुमार

वहीं, अक्षय कुमार एक नंबर नीचे घिसक कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस साल अक्षय की ब्रांड वैल्यू 139.6 मिलियन डॉलर (लगभग 1056 करोड़) है।

4. आलिया भट्ट

4. आलिया भट्ट

इस साल टॉप 5 में शानदार एंट्री मारी है आलिया भट्ट ने।आलिया इस साल 68.1 मिलियन डॉलर (515 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ दो पायदान ऊपर चढ़ी हैं।

5. महेंद्र सिंह धोनी

5. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस साल 61.2 मिलियन डॉलर (464 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पिछले साल वह टॉप 10 में भी शामिल नहीं थे।

6. अमिताभ बच्चन

6. अमिताभ बच्चन

बीते साल के ब्रांड एंडोर्समेंट के हिसाब से अमिताभ बच्चन की ब्रांड वैल्यू 54.2 मिलियन डॉलर (410 करोड़) है। 2021 में बिग बी नौवें स्थान पर थे, जबकि इस साल वो तीन पायदान ऊपर चढ़ चुके हैं।

7. दीपिका पादुकोण

7. दीपिका पादुकोण

दीपिका इस साल दो स्थान नीचे लुढ़क आई हैं।सातवें नंबर पर दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 51.6 मिलियन डॉलर (390 करोड़) है।

8. सलमान खान

8. सलमान खान

51.6 मिलियन डॉलर (390 करोड़) की कमाई के साथ सलमान खान साल 2022 में इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। साल 2021 में भी सलमान इसी स्थान पर थे।

9. आयुष्मान खुराना

9. आयुष्मान खुराना

बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना 49.3 मिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में नौंवे स्थान हैं। 2021 में आयुष्मान छठे नंबर पर थे, हालांकि उनकी वैल्यू में वृद्धि हुई है।

10. ऋतिक रोशन

10. ऋतिक रोशन

वहीं, पिछले साल की तरह ऋतिक रोशन इस साल भी टॉप 10 में काबिज हैं। उनकी ब्राण्ड वैल्यू रही है 48.5 मिलियन डॉलर (367 करोड़)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X