आपने देखा पैडमैन और खिलजी का डांस, रणवीर ने पैड के साथ किया सुपर हीरो डांस
Recommended Video

महज 20 करोड़ की लागत से बनी फिल्म पैडमैन ने बॉक्स ऑफिस में आते ही तहलका मचा दिया है। आपको बता दें कि फिल्म काफी पसंद की जा रही है और लोगों को इस फिल्म में अक्षय की एक्टिंग काफी अच्छी लगी है। आपको बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने एक अनोखा चैलेंज शुरु किया था।
जिसमें उन्होने बॉलीवुड के कई स्टार्स को चैलेंज किया था कि उनको पैड के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करनी है और इस चैन में कई बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। बीते दिन फिल्म की स्क्रीनिंग थी जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए थे।

आपको बता दें इस मौके पर अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय, श्रीदेवी, जाहन्वी कपूर, भूमि पेडनेकर, बॉबी देओल, वरुण धवन के अलावा भी कई स्टार्स शामिल थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया में एक वीडियो और जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय कुमार डांस करते हुए नजर आ रहे है।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह के फेवरेट सुपर स्टार अक्षय कुमार है जिनके साथ मिलकर रणवीर सिंह ने पैडमैन का प्रमोशन किया और पैडमैन चैलेंज को भी पूरा किया। दरअसल पैडमैन के गाने सुपरहीरो में रणवीर और अक्षय ने पैड हाथ में लेकर डांस करते हुए वीडियो बनाया था जिसको रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।
इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को उसके अनोखे विषय को उठाकर फिल्म बनाने को लेकर उनकी काफी तारीफ भी हो रही है और फिल्म काफी चर्चा में भी है। इस फिल्म में राधिका आप्टे और अक्षय कुमार की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी और फिल्म में सोनम कपूर भी आपको नजर आएंगी।
फिल्म को पहिलाओं के पीरियड्स को लेकर होने वाली समस्याओं और उससे जुड़ी गलत विचारधारा के तहत बनाया गया है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही लोग इस विषय में अब बात कर रहे है।
इस विषय पर लोग खुलकर बात भी नहीं करते थे पर लोग इसके साथ सेल्फी लेकर फोटो पोस्ट कर रहे है। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो गई है और काफी पसंद भी की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications