..................... Ranveer Singh accidentally got slapped in the crowd, video from SIIMA Awards 2022 went viral! भीड़ में घिरे रणवीर सिंह को गलती से लगा तमाचा - Hindi Filmibeat

भीड़ में घिरे रणवीर सिंह को गलती से लगा तमाचा, SIIMA अवार्ड्स 2022 से वायरल हुआ वीडियो!

रणवीर सिंह एक ऐसे सुपरस्टार, जो कि अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और उनके पास जाने से नहीं झिझकते हैं। उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं और कुछ ऐसा हो गया जो कि चर्चा में है। सभी जानते हैं कि अपने पंसदीदी सुपरस्टार के साथ फैंस सेल्फी लेना चाहते हैं और उनको देखकर भीड़ आ ही जाती है।

लेकिन कभी कभी ये काफी बुरा भी साबित होता है। ऐसा ही कुछ रविवार रात बेंगलुरु में हुए स्टार-स्टडेड SIIMA अवार्ड्स 2022 के रेड कार्पेट के दौरान हुआ।

ranveer singh, रणवीर सिंह

जैसे ही सिम्बा अभिनेता ने धमाकेदार एंट्री की, यह भीड़ जैसी स्थिति बन गई और प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरों के लिए चिल्लाने लगे। इस हंगामे के दौरान एक फैन ने गलती से रणवीर के चेहरे पर वार कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।

फैन का तमाचा रणवीर सिंह के गालों तक पहुंच गया

फैन का तमाचा रणवीर सिंह के गालों तक पहुंच गया

जी हां, फैन का तमाचा रणवीर सिंह के गालों तक पहुंच गया, हालांकि ये सब दुर्घटनवश हुआ। इसमें फैन का ऐसा कोई इरादा नहीं था। हालांकि इसके बाद भी अभिनेता शांत रहे और उन्होने अपना आपा नहीं खोया।

सफेद रंग के टक्सीडो में

सफेद रंग के टक्सीडो में

रणवीर सिंह इस दौरान सफेद रंग के टक्सीडो में अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने स्टाररी अवार्ड समारोह में स्टाइलिश रंगों के साथ स्टाइल किया था..

दक्षिण उद्योग के लोग शामिल हु

दक्षिण उद्योग के लोग शामिल हु

इस दौरान कमल हासन, अल्लू अर्जुन, यश, विजय देवरकोंडा, पूजा हेगड़े, शालिनी पांडे जैसे दक्षिण उद्योग के लोग शामिल हुए थे।

एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की

एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की

इस दौरान रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो साउथ सुपरस्टार के साथ गले मिल रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त रुकी हुई है क्योंकि आलिया भट्ट प्रेगनेंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X