क्रिसमस पर अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा' से भिड़ेंगे रणवीर सिंह, '83 द फिल्म' का धमाकेदार क्लैश!
महाराष्ट्र सिनेमा हॉल खुलने की खबर के बाद लगातार ऐलान हो रहे हैं सुपरस्टार्स अपनी अपनी फिल्मों को लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र के थिएटर्स खुलेंगे और रोहित शेट्टी ने इस मौके पर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज डेट्स का ऐलान किया जा रहा है। यही कारण है कि अब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि 2 दिन में कई दर्जन फिल्मों की रिलीज का ऐलान किया गया हो। लेकिन ऐसे में क्लैश भी काफी होने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म सुपरस्टार रणवीर सिंह की है।

हम बात कर रहे हैं 83 द फिल्म की जो कि काफी समय से रिलीज के लिए इंतजार कर रही है। पता चला है कि रणवीर सिंह की भिड़ंत साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन से होने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा भी रिलीज के लिए तैयार है और फिल्म इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। साथ रणवीर सिंह की 83 भी उसी दिन थिएटर्स में नजर आने वाली है। 83 और पुष्पा 25 दिसंबर 2021 को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी और देखना ये है कि किस फिल्म को कितना नुकसान होता है या फिर दोनों की ओपनिंग शानदार रहती है।

83 द फिल्म
83 द फिल्म क्रिकेट विश्वक 1983 पर आधारित है और इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल किया है। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं और उनका इंतजार कर रहे हैँ।

रिलीज में 1 साल की देरी
कोरोना काल के कारण फिल्म की रिलीज में 1 साल की देरी पहले ही हो चुकी है। इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रहीं हैं और उनका फिल्म में होना मेकर्स के लिए एक बड़ा प्वाइंट साबित हो सकता है।

कई सितारों की भिड़ंत ई
हालांकि सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि कई सितारों की भिड़ंत ईद, दिवाली और दूसरे त्योहारों के मौके पर होने वाली है। इसका एक कारण यही है कि कुछ सालों से फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं और इकट्ठा सभी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











