सिनेमाघर नहीं, ओटीटी पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की बिग बजट फिल्म '83 ? यहां जानें सच्चाई
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान कई बड़ी फिल्में भी पोस्टपोन हो चुकी हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83 अब सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। बता दें, मेकर्स ने इस खबर को पूरी तरह से कोरी अफवाह बताया है और कहा है हम कुछ महीनों तक इंतजार करेंगे।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस मामले पर कहा कि फिल्म आगामी छह-आठ महीनों तक ओटीटी पर रिलीज के लिए नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि, इस फिल्म को हमने इसी अनुसार बनाया था कि थियेटर की बड़ी स्क्रीन पर लोग इसका मजा ले सकें।

साथ ही उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर डिजिटल माध्यमों को लेकर चर्चा होना लाजमी है। लेकिन हमने फिल्म को सीधे ओटीटी पर ले जाने को लेकर अब तक कोई चर्चा नहीं की है। इस विषय में कोई भी फैसला कम से कम छह महीने बाद ही होगा।
बहरहाल, लॉकडाउन की वजह से कई बड़ी फिल्में आगे बढ़ चुकी हैं। जाहिर है इससे निर्माताओं को कुछ नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, स्थिति संभलते ही फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने वाली हैं।
लॉकडाउन के बाद रिलीज होंगी ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











