रणवीर सिंह की फिल्म 83 से बलविंदर सिंह संधू का फर्स्ट लुक रिलीज, एमी विर्क निभा रहे हैं ये किरदार

By Varsha Verma

फिल्म '83' से लेटेस्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म '83' से बलविंदर सिंह संधू का फर्स्ट लुक देखने को मिल है। इस फिल्म में बलविंदर सिंह संधू का किरदार पंजाबी एक्टर और सिंगर 'एमी विर्क' निभा रहे हैं। 'लोंग लाची' सॉन्ग फेम एमी विर्क इस रोल में एकदम फिट बैठे हैं। हूबहू वैसा ही लुक दर्शकों को देखने को मिला है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर ने आज ही साझा किया है।

फिल्ममेकर ने पोस्टर पर कैप्शन में संधू के इन-स्विंग को याद किया करते हुए लिखा कि इनके इन-स्विंगर के सामने तो बड़े से बड़ा बेट्समैन हो गया आउट। हम प्रस्तुत करते हैं अगला डेविल बलविंदर सिंह संधू। पोस्टर में संधू का किरदार निभा रहे एमी विर्क मुस्कुराते हुए भांगड़ा स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

Balvinder Singh Sandhu first look Poster

कौन हैं बलविंदर सिंह संधू

धीमी गति के तेज गेंदबाज रहने वाले बलविंदर सिंह संधू का करियर बेशक ज्यादा लंबा चौड़ा न रहा हो लेकिन वर्ल्ड कप 1983 में उनके योगदान को आजतक कोई भुला नहीं पाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप फाइनल में संधू ने ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज को 1 रन पर ही बोल्ड कर दिया था।

साथ ही इंडिया को जीत की पहली उम्मीद जगाई थी। 184 रनों के छोटे से लक्ष्य को पूरा करने उतरी प्रतिद्वंदी टीम का शुरुआत में ही मनोबल संधू ने तोड़कर रख दिया था। उनके इस काम को खुद कैप्टन कपिल देव आजतक नहीं भूला पाए हैं।

कौन हैं एमी विर्क
अरिंदरपाल सिंह विर्क इनका पूरा नाम है। ये पंजाबी फिल्मों के लिए खूब जाने जाते हैं। इनके पंजाबी गाने हिट न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। उनकी हिट गानों की बात करें तो 'चंडीगढ़ दियां कुड़ियां', 'इक पल्स', 'किस्मत', 'रेडियो', 'सिंदूरी' और 'लगदी न अख' जैसे ढेरों गानें हैं जिनके लिए वह खूब पसंद किए जाते हैं।

कबीर खान की फिल्म '83' में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभाने जा रही हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट 27 सितंबर 2017 को हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X