रणवीर सिंह ने अजिंक्य रहाणे को कहा 'ऑल द बेस्ट', कल से शुरु होगा आईपीएल 2021!
देश में आईपीएल हर साल होता है और जैसे ही ये करीब आता है तो लोगों के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं होता। सीजन खत्म होने के बाद एक साल तक क्रिकेट के फैंस इसका इंतजार करते हैं। इस साल आईपीएल शुक्रवार यानि 9 अप्रैल 2021 से शुरु होने जा रहा है। ऐसे में सभी इसको लेकर उत्सुक हैं और अपनी फेवरिट टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार शानदार खेलेगी।
ऐसे में सुपरस्टार रणवीर सिंह भला कैसे शांत रह सकते हैं और उन्होने अपने दोस्त को आईपीएल की शुभकामनाएं दी हैं। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की.. जो कि इस साल भी दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह ने एक तस्वीर उनके साथ सोशल मी़डिया पर साझा की है। उन्होने कैप्शन में लिखा है कि.. 'टूर्नामेंट के लिए 'आल द बेस्ट' चैंप।'

सोशल मीडिया पर वायरल
रणवीर सिंह की ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि सुपरस्टार के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अजिंक्य रहाणे ने धन्यवाद लिखा है।

आईपीएल
कल से शुरु हो रहे धमाकेदार आईपीएल की बात करें तो पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाने वाला है।

धमाकेदार परफॉर्मेंस
मुंबई ने पिछले सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस करते हुए जीत दर्ज की थी और चैंपियन बनी थी। इस बार देखना है क्या होता है।

83 द फिल्म
इसके अलावा बात करें रणवीर सिंह की तो क्रिकेट से उनकी नजदीकी इस समय काफी बढ़ी है क्योंकि वो 83 द फिल्म कर रहे हैँ।

1983 विश्वकप
इस फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं, फिल्म 1983 विश्वकप पर आधारित है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि कपिल देव की पत्नी का रोल कर रहीं हैं।
क्या रोहन श्रेष्ठा के साथ मालदीव में हैं श्रद्धा कपूर? वायरल तस्वीरें देख क्या बोले फैंस!


Click it and Unblock the Notifications