यशराज की फिल्म में नई जोड़ी रनवीर-परिनीति

यशराज के चहेते बन चुके रणवीर सिंह फिलहाल लेडिज वर्सेज रिक्की बहल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक और नयी अदाकारा की एंट्री हो रही है। परिणीति नामक इस अदाकारा ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें यशराज की तरफ से किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। वे और भी कई फिल्मों में अभिनय कर सकती हैं। उन्हें यशराज में ही तीन सालों तक काम करने के लिए अनुबंध नहीं कराया गया है।
रणवीर सिंह ने भी कहा है कि उनसे कोई अनुबंध नहीं कराया गया था। लेकिन जब मुझे एक अच्छे बैनर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है तो फिर मैं उसे क्यों छोड़ूं। मुझे जल्द ही करण जोहर की फिल्म भी मिलनेवाली है और मेरा यह ड्रीम था कि मैं उनके साथ काम करूं, जोकि अब पूरा होनेवाला है।
रनवीर ने कहा कि करण ने मुझे खुद कहा है कि वे मेरे काम को पसंद करते हैं। रनवीर सिंह ने बताया कि उन्हें परिणिती के साथ काम करके बहुत मजा आ रहा है। और वे चाहते हैं कि आगे भी उन्हें ऐसी को-स्टार मिले। परिणिती नयी कलाकार हैं.लेकिन उनमें अभिनय के अच्छे गुण हैं।


Click it and Unblock the Notifications











