..................... Ranveer finds Salman Khan's Ek Tha Tiger boring, सलमान खान की बैंड बजा रहे रणवीर सिंह - Hindi Filmibeat

सलमान खान की बैंड बजा रहे रणवीर सिंह

Ranveer finds Salman Khan's Ek Tha Tiger boring
बैंगलोर। बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह अपनी पहली फिल्म से ही चर्चा का विषय बनने से काफी ऊंची उड़ान भर रहे हैं। वैसे तो इंडस्ट्री में हर एक्टर दूसरे एक्टर को मिल रही सफलता से थोड़ा चिढ़ जाता है और उसे क्रिटिसाइज करना शुरु कर देता है लेकिन अगर सलमान खान के लिए ये सब किया जा रहा हो वो भी उनसे बहुत जूनियर एक्टर द्वारा तब तो सोचने वाली बात है। रणबीर ने अपने ट्विटर अकाउंट के द्वारा सलमान की 'एक था टाईगर' फिल्म पर बहुत कमेंटिंग ट्वीट किये हैं जिन्हें लेकर न्यूज चैनल से लेकर ऑनलाइन मीडिया तक में छाए हुए हैं।

पिछले हफ्ते 21 अगस्त को रणवीर सिंह ने सलमान खान की एक था टाईगर के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए लिखा "एक था टाईगर बिल्कुल बोर थी लेकिन फिल्म के अंत के 15 मिनट काफी मनोरंजक थे अच्छें स्टंट और ऐक्शन थे सलमान खान प्रा।"

रणवीर के इस पहले ट्वीट को पब्लिश हुए कुछ ही मिनट हुए थे कि न्यूज चैनल वालों को मसाला मिल गया और रणवीर और सलमान को लेकर खास स्टोरी बनाकर ऑन एयर कर दिया गया। रणवीर सिंह ने जब टीवी चैनल वालों द्वारा खुद के ट्वीट को लेकर खबर बनाते देखा तो ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को इसकी जानकारी देते हुए उन्होने ट्वीट किया "गाईज जल्दी से आजतक चैनल देखो। आपको पता चलेगा कि मैं कितना बड़ा फेक हूं।"

उसके बाद एक और ट्वीट में रणीवीर ने लिखा "मैने एक था टाईगर की बुराई की इसलिए आज तक वालों ने एक स्पेशल एपिसोड बना दिया ताकि मैं डर जाउं। लेकिन मैं डरता नहीं।" और इसके बाद तो रणवीर ने सारी हदें पार करते हुए सीधे सीधे एक था टाईगर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया "मैं जब मल्टीप्लैक्स के पास से गुजर रहा था तो मैने देखा कि एक था टाईगर देख कर आ रहे लोग टाईगर बाम के लिए पूछ रहे थे।"

रणवीर तो ईंडस्ट्री में अभी नये नये हैं लेकिन पूरी इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि टाईगर से जिसने भी पंगा लिया है वो आज तक भुगत रहा है। सलमान उनसे पंगा लेने वालों को सालों तक अपने पास भी फटकने नहीं देते। रणवीर के इन ट्वीट्स की जानकारी जब सलमान तक पहुंचेगी तो उनका क्या रिस्पांस होगा ये तो हमें नहीं पता लेकिन रणवीर को एक सलाह जरुर देना चाहेंगे कि जब किंग खान शाहरुख सलमान के गुस्से से नहीं बचे तो रणवीर का बचना तो बहुत दूर की बात है। ये फिल्म इंडस्ट्री है जहां खान और कपूर का बोलबाला है तो जरा बच के!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X