एक बार नहीं बार-बार साथ काम करना चाहते हैं रणवीर-दीपिका

रणवीर-दीपिका की सीजलिंग कमेस्ट्री से सजी फिल्म ' रामलीला' 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म की कहानी, भव्यता, गाने की अलावा फिल्म की यूएसपी दोनों सितारों का साथ होना भी है। फिल्म कि रिलीज से पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध की बातें आनी शुरू हो गयीं थीं लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में पता तो बाद में चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों सितारें एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।

जिसका ताजा उदाहरण दिखा फिल्म को प्रमोशन के दौरान, जहां दीपिका-रणवीर ने कहा कि नहीं, हम हमारी जोड़ी को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवालों के जवाब देते हुए थके नहीं हूं। हमें इस संबंध में बात करते हुए खुशी होती है। हम भविष्य में फिर साथ काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। मालूम हो कि 'रामलीला' दीपिका और रणवीर की साथ में पहली फिल्म है।

एफएम रेडियो पर बात करते हुए दीपिके ने कहा कि मुझे इस तथ्य को स्वीकार करने में कोई शरम नहीं है कि कई महत्वपूर्ण चीजों में से एक चीज यह भी है कि लोग प्रोमो देखकर हमारी जोड़ी पर चर्चा कर रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद यही पहली बात है जिस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इसलिए निश्चित रूप से यह एक अच्छी बात है।""मुझे उम्मीद है कि जब लोग फिल्म में हमें साथ देखेंगे तो वे हर बार पर्दे पर हमें साथ देखना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ में किसी दूसरी फिल्म में भी काम करेंगे।" गौरतलब है संजयलीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'रामलीला' 15 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X