रामलीला के सेट पर रणवीर-दीपिका की रासलीला

ये कोई गॉसिप नहीं बल्कि असलियत है। संजय लीला भंसाली जो कि अपनी फिल्मों के हर एक सीन को असली दिखने के लिए फिल्म के हर एक एंगल पर ध्यान देते हैं की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'रामलीला' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने असली रासलीला की है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें तो काफी समय से खबरों की सुर्खियों में हैं। और जबसे संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने काम करना शुरु किया है तब से तो इन खबरों नेऔर तूल पकड़ना शुरु कर दिया है।

खबर है कि रामलीला के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने असली इंटिमेट सीन्स शूट किये हैं। फिल्म में कुछ हॉट और लव सीन्स हैं और इन सीन्स को शूट करते हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की कैमिस्ट्री साफ-साफ देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली चाहते थे कि ये सीन्स इस तरह शूट किये जाएं कि लोग इन्हें देखकर इनके बीच के प्यार के एहसास को महसूस कर पाएं। संजय लीला भंसाली की इस इच्छा को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे के लिए प्यार के एहसास के साथ इन दृष्यों को शूट किया।

अब देखाना ये है कि क्या रामलीला के लिए रणवीर और दीपिका द्वारा की गयी ये रासलीला उनके रिश्ते को किसी मोड़ तक लेकर जाएगी या फिर रामलीला के सेट पर शुरु हुई ये रासलीला इसी के सेट पर ही खत्म कर दी जाएगी। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है। पहले दीपिका पादुकोण की जगह करीना कपूर ये फिल्म कर रही थीं लेकिन बाद में करीना की शादी की खबर सुनने के बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें आउट करके दीपिका को इन कर दिया। करीना के साथ रामलीला करने की बात से रणवीर सिंह भी काफी खुश थे। लेकिन बाद में करीना के निकल जाने से वो थोड़ा निराश जरुर हुए थे लेकिन दीपका पादुकोण के आने से एक बार फिर से रणवीर की बांछे खिल गयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X