Ranveer Deepika Reception: बच्चन परिवार को एक एक कर नचाया, मस्ती में दिखे बिग बी
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का मुंबई वाला रिसेप्शन काफी ज्यादा शानदार रहा क्योंकि इसमें शायद ही कोई ऐसा सितारा था जो कि शामिल नहीं हो पाया। एक से बड़कर एक कई सितारों ने इस महफिल में चार चांद लगा दिए। ऐसे में रणवीर और दीपिका तो मानों बच्चन परिवार के पीछे ही पड़ गए और एक एक करके सबको डांस फ्लोर पर खींच लिया। दरअसल इस मौके पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी वहां पर मौजूद थीं।
रणवीर और दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय ने डांस फ्लोर पर खूब हंगामा किया और पहली बार अमिताभ बच्चन को किसी शादी में इस तरह से नाचते हुए देखा गया है।

वो अपने सुपरहिट गाने जुम्मा चुम्मा पर डांस कर रहे थे और काफी ज्यादा मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे थे। ये रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में अपनी फिल्मी दोस्तों के लिए रणवीर और दीपिका ने रखा था। फिलहाल आप देखिए ये शानदार डांस की तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications











