Fake- रणवीर-दीपिका मांग रहें हैं बीजेपी और मोदी के लिए वोट- जानिए इस तस्वीर की सच्चाई
इस समय कभी भी कुछ भी ऐसा वायरल हो जाता है जो कि आपको ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या ये भी हो सकता है। इस समय रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो कि आपको चौंका सकती है। बता दें कि इस तस्वीर में रणवीर और दीपिका बीजेपी और मोदी जी के लिए वोट मांगते हुए और अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनो के गले में एक कपड़ा पड़ा हुआ है जिसमें Vote for BJP and Modi लिखा हुआ है।
'इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों को काफी झटका लगा है लेकिन आप लोग बिल्कुल भी इसको सच ना समझिए। दरअसल ये किसी की हरकत जिसने इस तस्वीर पर पड़े भगवा कपड़े पर ये सब लिखा है। ये तस्वीर पूरे तरह से फर्जी है।

गौरतलब है कि शादी के बाद रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे तब उन्होने ये दुपट्टा अपने गले में डाला था। ये तस्वीर बीते साल की है जिसमें छेड़छाड़ करके ये बनाया गया है।
इस तस्वीर के सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गौरतलब है कि दीपिका इस समय छपाक में बिजी हैं तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications