रणवीर और दीपिका ने कर डाला भंसाली को परेशान...अटकी फिल्म!

[बॉलीवुड समाचार] अब इसमें रणवीर और दीपिका की कोई गलती नहीं है लेकिन फिर भी संजय लीला भंसाली इन दोनों के कारण काफी परेशान हैं। और ये परेशानी है भी बड़ी। क्योंकि इस दिक्कत की वजह से रणवीर-दीपिका-प्रियंका स्टारर बाजीराव मस्तानी की रिलीज़ डेट फिर आगे बढ़ सकती है।

दरअसल, बाजीराव मस्तानी की 50 प्रतिशत शूटिंग जयपुर और उसके आस-पास होनी थी, लेकिन रणवीर और दीपिका के अचानक मुम्बई चले जाने से शेडयूल कम्प्लीट नहीं हो पाया।

रामगढ़ बांध के पास हुई शूटिंग में चोटिल होने से रणवीर को मुम्बई लौटना पड़ा, वहीं दीपिका भी यहां आकर बीमार पड़ने से लौट गईं। सूत्रों के अनुसार, दोनों स्टार के जाने के बाद भंसाली निर्घारित समय पर जयपुर और उसके आस-पास शूटिंग नहीं कर पाए।
ALSO SEE PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़

डूप्लिकेट के साथ फिल्माए जा रहे सीन भी जयपुर में हो रही लगातार बारिश के कारण परफेक्ट नहीं हो पाए। वैसे भी भंसाली आखिर कब तक डूप्लिकेट पर सीन शूट करते। इसलिए अगले शेडयूल के लिए भंसाली ने मुम्बई स्थित फिल्मसिटी में सैट तैयार करवाया है। फिल्म के अहम सीन अब वहां फिल्माए जाएंगे।
ALSO READ: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट

इस कारण भंसाली ओवर बजट चले गए हैं। प्रोडक्शन हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है।

No तमाशा, 2016 तक टली रिलीज़, दीपिका ने नहीं होने दिया रणबीर Vs रणवीर!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X