दीपिका पादुकोण ने बेटी के पहले बर्थडे पर दिया ये खास तोहफा, देखें दुआ के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें

Ranveer Deepika Daughter Dua First Birthday: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक साल की हो गई हैं। ऐसे में रणवीर दीपिका ने इस खास दिन को बेहद ही प्यार से सेलिब्रेट किया है। दीपिका पादुकोण लग्जरी लाइफ से दूर सेलिब्रेशन के लिए शांतिस सुकून और अपनो का साथ में रहना पसंद करती हैं।
ऐसे में बेटी के पहले बर्थडे पर भी दीपिका ने इसे क्वालिटी टाइम देकर ही सेलिब्रेट किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर बेटी दुआ के बर्थडे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दीपिका ने केक दिखाया है जिसपर एक बुझी हुई मोमबत्ती लगी है साथ ही केक का एक स्लाइस कटा हुआ है। इसे देखकर साफ है कि ये केक कटने के बाद की तस्वीर है।
इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि दीपिका ने केक खुद अपने हाथों से बनाया है जिसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ रहा है। बेटी के लिए दीपिका पादुकोण के इस एफॉर्ट को देखकर फैंस काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं। दीपिका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी प्यार की भाषा। बेटी के पहले बर्थडे पर बेटी के लिए केक बेक किया है।"
दीपिका पादुकोण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है और फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स दुआ के पहले बर्थडे पर प्यार और आशीर्वाद बरसा रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह के कमेंट ने हर किसी को दिल जीत लिया है। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए उन्हें सबसे अच्छी मां बताया है।
इसके साथ ही दुआ पादुकोण के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के लिए बेसब्र फैंस से कुछ एआई तस्वीरें भी तैयार कर दी है जो कि इंटरनेट
पर छा गई हैं। तस्वीरों में रणवीर दीपिका नन्ही सी बच्ची के साथ केक काटते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ की प्राइवेसी का नियम बनाया हुआ है। उन्होंने पैप्स और मीडिया से खास रिक्वेस्ट की थी कि बेटी के फेस को न दिखाए। हाल में ही दीपिका पादुकोण ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। दीपिका भी रानी मुखर्जी के नक्शे-कदम पर हैं। उनका कहना है कि वह बेटी के बचपन को साधारण रखना चाहती हैं। वह उन्हें चकाचौंध से दूर रखना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications