रणवीर और दीपिका ने कर डाला भंसाली को परेशान...अटकी फिल्म!

[बॉलीवुड समाचार] हालांकि इस बात में रणवीर और दीपिका की कोई गलती नहीं है लेकिन फिर भी उनकी वजह से बाजीराव मस्तानी की शूटिंग फिलहाल तो रूक गई है। दरअसल दोनों ही सितारे फिल्म की लोकेशन यानि कि जयपुर छोड़कर मुंबई में है।

इधर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का ये हाल देखकर एक बार फिर टेंशन में हैं। बाजीराव मस्तानी की 50 प्रतिशत शूटिंग जयपुर और आस-पास होनी थी, लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुम्बई चले जाने से शेडयूल कम्प्लीट नहीं हो पाया।
ALSO SEE PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़

गौरतलब है कि रामगढ़ बांध के पास हुई शूटिंग में चोटिल होने से रणवीर को मुम्बई लौटना पड़ा, वहीं दीपिका भी यहां आकर बीमार पड़ने से लौट गईं। सूत्रों के अनुसार, दोनों स्टार के जाने के बाद भंसाली निर्घारित समय पर जयपुर और उसके आस-पास शूटिंग नहीं कर पाए।
ALSO READ: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट

डूप्लिकेट के साथ फिल्माए जा रहे सीन भी बारिश के कारण परफेक्ट नहीं हो पाए। वैसे भी भंसाली आखिर कब तक डूप्लिकेट पर सीन शूट करते। अगले शेडयूल के लिए भंसाली ने मुम्बई स्थित फिल्मसिटी में सैट तैयार करवाया है। फिल्म के अहम सीन अब वहां फिल्माए जाएंगे।
ALSO: No तमाशा, 2016 तक टली रिलीज़, दीपिका ने नहीं होने दिया रणबीर Vs रणवीर!

सूत्रों के मुताबिक इन्हीं सब कारणों से फिल्म अटक गई है और भंसाली परेशान हैं कि उन्हें फिल्म की रिलीज़ 2016 तक टाली जानी पड़ेगी। फिलहाल फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होना तय की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X