रणवीर सिंह को लेकर परिणीति के चौंकाने वाले खुलासे!
किल- दिल के मुख्य कलाकार परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह की दोस्ती जगजाहिर है। शायद तभी, परिणीति ने रणवीर सिंह को लेकर बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। फिल्म के दौरान करीबी दोस्त बनी परिणीति का कहना है कि मुझे रणवीर को किसी भी लुक में देखने की आदत है।

परिणिती वे रणवीर पर बात करते हुए बताया कि 'रणवीर कभी भी आपके सामने बिना कपड़ों के आ सकते हैं। आप रणवीर के वैन में कभी भी इंटर करिए और हो सकता है कि वह बिना कपड़ों के नजर आएं।' इसलिए उनके रूम में हमेशा नॉक करके ही जाएं।
फिल्म 'किल दिल' और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में रणवीर के साथ काम कर चुकी परिणिती का कहना है कि 'वह बिना पैंट पहने आपके बगल में बैठ सकते हैं और आप उनसे गुहार लगांएगे कि प्लीज कपड़े पहन लो। ऐसा हमेशा दो दिन में होता है। लेकिन रणवीर काफी मजाकिया स्वभाव के हैं। वह हमेशा सबको हंसाते रहते हैं।'
आपको बता दें, यश राज फिल्म्स की किल-दिल एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। इसके लीड कास्ट रणवीर और परिणीति चोपड़ा इससे पहले 'लेडिज v/s रिक्की बहल' में साथ्ा काम कर चुके हैं। पर परिणीति कहती हैं कि यह रणवीर के साथ उनकी तीसरी फिल्म है, उनकी पहली फिल्म बैंड, बाजा, बारात थी जिसमें उन्होंने फिल्म को पर्दे के पीछे से असिस्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications