बॉलीवुड में सबसे हॉट कपल हैं रणवीर और अनुष्का
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की कभी हां कभी ना से बॉलीवुड में हर कोई परेशान हैं लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कपल हैं या नहीं खैर इस बात को यहीं पर रहने देते हैं। हम आपको बता दें कि ये दोनों आने वाली फिल्म लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल में साथ नजंर आने वाले हैं।
जी हां अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात से सबको झुमाने वाली ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आ रही है लेकिन इस बार इनकी फिल्म में केवल अनुष्का ही नहीं रणवीर के साथ और भी हसीनाएं इश्क लड़ाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर फलर्ट बने हैं साथ ही इश्क बाजी के साथ धोखादड़ी वो भी लड़कियों के साथ ही इनका पेशा है।
इन फिल्म में वो तीन लड़कियों के साथ रास रचाएंगे और उनका माल ले कर चंपत हो जाएंगे लेकिन फिर उनकी मुलाकात अनुष्का से होगी जो इनकी भी बॉस हैं। इस बीच पहले वाली गोपियां जिन्हें ये पहले से ही चुना लगा चुके हैं वो भी रणवीर से बदला लेने की ठान लेती हैं।
अगर पूरी फिल्म में ध्यान दें तो यह फिल्म बचना ऐ हसीनों, बंटी और बबली, और बदमाश कंपनी का डेडली कॉम्बो है। होप इन तीनों फिल्मों का मिक्सचर कुछ अलग ही टेस्ट लाएगा।
More from Filmibeat
anushka sharma अनुष्का शर्मा बॉलीवुड रणवीर सिंह लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल bollywood ladies vs ricky bahl ranveer singh


Click it and Unblock the Notifications












