दीपिका के अलावा अनुष्का को देख कहते हैं रणवीर दिल धड़कने दो!

रणवीर सिंह व अनुष्का शर्मा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी कंफर्ट लेवल शेयर करते हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की और अब दोनों ही इंडस्ट्री में काफी अच्छे मकाम पर हैं। अनुष्का और रणवीर दोनों की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओ में होती है। रणवीर सिंह से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा अनुष्का के साथ काम करना अच्छा लगता है। उनके साथ मेरी कैमिस्ट्री काफी स्पेशल है। मैं बहुत खुश हूं मुझे लगता है कि वे युवा कलाकारों में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली हैं।
दिल धड़कने दो फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर की ब हन का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके अलावा फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी। रणवीर सिंह और अनुष्का को एक साथ दोबारा देखने को लोग भी काफी उत्सुक हैं। हालांकि रणवीर और दीपिका की कैमिस्ट्री ने लोगों को काफी एंटरटेन किया है लेकिन उम्मीद है कि रणवीर की पुरानी साथी अनुष्का के साथ अभी भी लोगों को उनकी कैमिस्ट्री पसंद आएगी। खैर अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि अनुष्का रणवीर की कैमिस्ट्री में अभी भी वो पुरानी वाली बात है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











