रणवीर अल्लाहबादिया का Youtube चैनल हुआ हैक, हैकर ने किए सभी वीडियोज़ डिलीट, फिर किया नामकरण

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia's YouTube channel hacked: मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया साइबर अटैक के शिकार हो चुके हैं। उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। इतना ही नहीं उनके सभी वीडियोज़ भी डिलीट कर दिए गए हैं। उनका यूट्यूब से सारा ही कंटेंट साफ कर दिया गया है।

हैकर्स ने बदल दिया चैनल का नाम
रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल का नाम बदलकर हैकर्स ने 'टेस्ला' रख दिया है। हैकर्स ने वीडियो की जगह एलन मस्क और ट्रम्प के पुराने कार्यक्रमों की स्ट्रीमिंग करनी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद उनके चैनल पर कोई मौलिक कंटेंट नहीं बेचा गया।

रणवीर अल्लाहबादिया का Youtube चैनल तब हैक हुआ जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक हुआ था। आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया के Youtube चैनल का नाम बीयर बाइसेप्स था। जिसे बदलकर अब '@Elon.trump.tesla_live2024' कर दिया गया है।

चैनल हैक होने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का ऐसा था रिएक्शन
आपको बता दें कि यूट्यूब चैनल हैक होने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर के साथ लिखा- अपने पसंदीदा खाने वेज बर्गर के साथ मेरे दो प्रमुख चैनलों के हैक होने का जश्न मना रहा हूं।

आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया की जानी मानी पर्सनालिटी हैं। वह कई बड़ी नामी हस्तियों के साथ इंटरव्यू कर चुके हैं। उनके पॉडकास्ट आते ही वायरल हो जाते हैं। बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया के निजी यूट्यूब पर 13.52 मिलियन सब्सक्राइबर थे और बीयर बाइसेप्स पर 6.69 मिलियन सब्सक्राइबर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X