..................... Ranveer Allahbadia vulgar comment on akshay kumar during podcast say i think aapke 2 nahi 4 hain on testosterone - Hindi Filmibeat

Video- आपके 2 नहीं 4 हैं... अक्षय कुमार से बीच पॉडकास्ट में गंदी बातें करने लगे रणवीर इलाहबादिया

Akshay Kumar

Akshay Kumar Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया इन दिनों काफी विवादों में हैं। मम्मी पापा पर किए भद्दे जोक के कारण ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि तमाम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने रणवीर इलाहबादिया और समय रैना की जमकर लताड़ लगाई और भला बुरा सुना रहे हैं। इसके साथ ही अब लोग उना पुराना कंटेंट भी खंगाल रहे हैं।

ऐसे में रणवीर इलाहबादिया की अक्षय कुमार पर की टिप्पणी सामने आई है। दरअसल, अक्षय कुमार रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट शो में गए थे। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दे दिस्कस किए। इसी पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक्टर से एक आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था। अक्षय भी हैरान रह गए थे।

रणवीर इलाहबादिया अक्षय कुमार से उनके मेल हॉर्मोन और टेस्टोस्टेरॉन के बारे में बात करते दिखे थे। रणवीर ने अक्षय से कहा था, 'मुझे लगता है कि सर टेस्टोस्टेरॉन के परसॉनिफिकेशन हैं। आपकी आवाज से ही टेस्टोस्टेरॉन निकलकर आता है। ऐसा लगता है कि आपके दो नहीं, आपके चार हैं। ऐसा कभी-कभी लगता है।' यह सुनकर टाइगर श्रॉफ की भी हंसी छूट गई। उस वक्त वह भी पॉडकास्ट में मौजूद थे।

रणवीर अल्लाहबादिया को तब अक्षय ने जवाब दिया था, 'अच्छी बात है। अभी मैं 6 के चक्कर में हूं।' इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'अक्षय कुमार के ह्यूमर को कोई मात नहीं दे सकता। रणवीर को क्या जवाब दिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसे वाहियात सवाल के लिए ये जवाब एकदम परफेक्ट उदाहरण है।' एक और कमेंट है, 'रणवीर गलत आदमी से पंगा ले रहा है। अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को कोई मैच नहीं कर सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X