Video- रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो में फैलाई इतनी गंदगी, भड़के नीलेश मिश्रा- 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर'

Ranveer Allahabadia Samay Raina India's Got Latent: कॉमडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी मशहूर हो चुका है। ऐसे में समय रैना इस शो को ट्रेंडिग बनाने के लिए दिलचस्प गेस्ट लेकर आते रहते हैं। इस बार शो में आए गेस्ट रणवीर अल्लाहाबादिया ने बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है।
रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स, कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में आए। उनके साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा और कई लोग दिखाई दिए। हालांकि, अब उन्हें शो में अपने गलत सवाल और कमेंट्स के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर गाली पड़ रही है। यहां तक कि पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा ने भी अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर उन्हें लताड़ लगाई है।
दरअसल रणवीर ने कंटेस्टेंट से पूछा था, 'क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे, इनमें से कोई एक चुनो।'
“Would you rather watch your parents have sex for the rest of your life — or would you join in once and stop it forever?”
— Neelesh Misra (@neeleshmisra) February 9, 2025
Meet the perverted creators who are shaping our country’s creative economy. I am sure each one has a following of millions.
This content is not designated as… https://t.co/UjwKyPIhJQ
पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल पर रणवीर की एक क्लिप शेयर की और लिखा, 'उन विकृत क्रिएटर्स से मिलें जो हमारे देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को आकार दे रहे हैं। मुझे यकीन है कि इन सबके लाखों फॉलोअर्स हैं। इस कंटेंट को अडल्ट कंटेंट के तौर पर भी टैग नहीं किया गया है। इसे एक बच्चा भी आसानी से देख सकता है, अगर वो फोन देख रहा है। क्रिएटर्स या मेकर्स में कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि डेस्क पर चार लोगों और दर्शकों में से कईयों ने इस पर हंसा होगा।'
नीलेश ने आगे कहा, 'आपने, दर्शकों ने और इन जैसे लोगों को इस पर हंसी आई होगी। भारत में प्लेटफार्मों और दर्शक इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। ये ऐसे कंटेंट से दर्शकों तक पहुंच रहे और नीचे गिर रहे हैं। बेकार, असंवेदनशील शब्द केवल बोरिंग लोगों के लिए हैं। ये मेकर्स बोलने की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं और इससे बच सकते हैं। फिर से, आप उन क्रिएटर्स से मिलें जो हमारे देश की क्रिएटिव इकोनॉमी को आकार दे रहे हैं।'
जबकि एक्स पर कुछ लोगों ने भी रणवीर की अश्लीलता के लिए उनसे सवाल किया। वहीं बाकियों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में रणवीर को 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया था।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अभी तक इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच, रणवीर अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाने जाते हैं और अक्सर अपने पॉडकास्ट पर अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में जानकारी शेयर करते हैं। लोग इंटरनेट पर उन्हें गालियां दे रहे हैं और उनके बारे नें उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं, देखते हैं इस पर वो पॉडकास्ट करते हैं या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications