Ranveer Allahbadia ने गंदे काम के लिए शख्स को ऑफर किए 2 करोड़, लोग बोले- असली टैलेंट बाहर आ रहा है...

Ranveer Allahbadia Offers 2 Crores To Contestant: इंडियाज गॉट लेटेंट शो के चलते हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल उनके अश्लील कमेंट्स के चलते वह काफी विवादों में आ गए हैं और काफी सारे लोगों ने तो उनको बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। रणवीर के अलावा पांच और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
रणवीर इलाहाबादिया लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और एक अन्य वीडियो अब उनका तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह एक शख्स को दो करोड रुपए ऑफर करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि अब इस वीडियो के चलते एक बार फिर से वह विवादों में आ गए हैं और उनका यह वीडियो देखने के बाद में काफी सारे लोग उनका खूब खरी खोटी सुनाते हुए देखे जा सकते हैं।
रणवीर इलाहाबादिया इस वीडियो में समय रैना के शो पर ही देखे जा सकते हैं और यहां पर वह शो पर आए हुए कंटेस्टेंट को 2 करोड़ का ऑफर देते हैं। साथ में बहुत ही गंदा काम करने के लिए कहते हैं। इसको हम यहां पर लिख भी नहीं सकते हैं। अब लगातार रणवीर को लोग खूब बॉयकॉट करते हुए देखे जा सकते हैं।
रणवीर इलाहाबादिया के इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में काफी सारे यूजर कमेंट करते हुए भी नजर आए हैं। काफी लोगों ने तो यह भी कहा है कि यह रणवीर को जो नेशनल क्रिएटर का अवार्ड मिला था यह काफी शर्मनाक है। ऐसे लोगों को कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए। काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि इस तरीके के शो बंद किए जाने चाहिए।
जब से यह मामला ज्यादा विवादों में आया है तब से रणवीर इलाहाबादिया काफ़ी चर्चा में हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि रणबीर ने बाद में एक वीडियो शेयर करते हुए माफी भी मांगी है। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही है। काफी सारे कॉमेडियंस और सेलिब्रिटीज ने भी उनको खरी खोटी सुनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











