..................... Ranveer Allahbadia comeback, Apoorva mukhija delete Instagram post after india's got latent controversy - Hindi Filmibeat

रणवीर इलाहाबादिया के कमबैक के बाद अपूर्वा मखीजा ने लिया ये फैसला, लोग बोले- अरे क्या अप्रैल फूल बना रही हो

India s Got Latent Controversy

India's Got Latent Controversy: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में गए रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी के बाद से मामला काफी बढ़ गया। रणवीर ने माता पिता को लेकर ऐसा मजाक किया था जो उनपर काफी भारी पड़ा। सिर्फ रणवीर के खिलाफ ही नहीं बल्कि शो में आए बाकी गेस्ट पर भी केस दर्ज हुआ। बता दें कि इस लिस्ट में अपूर्वा मखीजा का नाम भी शामिल है। वैसे तो इस मुद्दे पर अशीष चंचलानी, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया माफी मांग चुके हैं, लेकिन अभी तक अपूर्वा मखीजा का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था।

अपूर्वा मखीजा ने डिलीट किए सारे पोस्ट
लेकिन हाल ही में 'द रेबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा का रिएक्शन देखने को मिला है। दरअसल अपूर्वा मखीजा ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। बता दें कि अपूर्वा मखीजा ने 1 अप्रैल को ऐसा कदम उठाया। यह सब देखने के बाद लोग चौंक गए कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो लंबे समय के बाद उन्होंने ऐसा किया, लेकिन कुछ लोग अपूर्वा मखीजा के ऐसा करने को एक टास्क बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अप्रैल फूल बनाने के लिए अपूर्वा ने यह किया है।

रणवीर इलाहाबादिया का हुआ पुनर्जन्म
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने कमबैक किया है। हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया 'रीबर्थ' का पोस्ट शेयर किया था। सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद रणवीर की जिंदगी फिर से पटरी फिर से लौट आई है। उन्होंने बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का पॉडकास्ट किया था। आपको बता दें कि लगभग 1 महीने और 15 दिनों के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने चैन की सांस ली है और अपने पुराने काम पर फिर से लौट आए हैं।

Read more about: ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X