रणवीर इलाहाबादिया ने पाकिस्तान से मांगी माफी तो भड़के लोग, Sorry नोट देख कहा- तुरंत निकल जाओ यहां से...

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लंबे समय से कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। बता दें कि पहले तो वह इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद में फंस गए थे। उनके अश्लील मजाक की वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा था। वहीं कोर्ट से रिलीफ मिलने के बाद अब रणवीर इलाहाबादिया ने फिर से अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। बता दें कि यूट्यूब पर वापसी के बाद धीरे-धीरे वह लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन फिलहाल तो भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसे देखने के बाद लोग आग बबूला हो गए हैं। जी हां, रणवीर इलाहाबादिया भारत और पाकिस्तान हमले को लेकर अपने पोस्ट में लिखा- प्रिय पाकिस्तानी भाई-बहन जो मैं लिखने जा रहा हूं इसके बाद मुझे भारतीय लोगों से नफरत मिल सकती है। पर यह लिखना जरूरी है।

अन्य भारतीय लोगों की तरह ही मेरे दिल में आपके लिए नफरत नहीं है। हम भी आपकी तरह ही शांति चाहते हैं। हम जब भी पाकिस्तानियों से मिले हैं आपने हमारा दिल खोलकर स्वागत किया है। और दिल से सॉरी अगर आपको लगता है कि हम नफरत फैला रहे हैं।

रणवीर इलाहाबादिया आगे लिखते हैं कि- आपका देश सरकार नहीं चलाती है। आपकी सेना और आपकी गुप्त सेवा ISI चलाती है। एवरेज पाकिस्तानी इन दो चीजों से अलग है। एक आम पाकिस्तानी दिल में शांति और समृद्धि के सपने देखता है। इन दो लोगों ने आजादी के बाद से आपकी आर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। वह लगातार भारत में आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार रहे हैं। इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया सबूत पेश करते हैं।

रणवीर इलाहाबादिया सबूत पेश करते हुए कहते हैं कि- पिछले कुछ सालों में जो भी पाकिस्तानी पकड़े गए हैं वह पाकिस्तानी हैं। सबूत 2- आपके सैन्य नेता जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के भाई हाफिज अब्दुर रऊफ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और सबूत नंबर 3- आपके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में स्काई न्यूज पर राज्य प्रायोजित आंतकवाद से बातचीत करने की बात स्वीकार की, लेकिन मुझे आपकी चिंता है। बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया के इस पोस्ट को देख जहां कुछ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं वही कुछ लोग रणवीर इलाहाबादिया का समर्थन कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X