गोवा में गर्लफ्रेंड को लेकर समंदर में डूबे रणवीर अल्लाबादिया, IPS अधिकारी ने निकाला बाहर

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia Girlfriend: जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस के साथ बेहद दर्दनाख एक्सपीरियंस शेयर किया है। रणवीर अल्लाबादिया ने खुलासा किया है कि गोवा ने डूबने ही वाले थे कि उन्हें और उनके गर्लफ्रेंड को IPS अधिकारी और उनकी IRS अधिकारी पत्नी ने रेस्क्यू किया।

पॉडकास्ट होस्ट करने वाले रणवीर अल्लाबादिया ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में हैरान करने वाला ये वाकया शेयर किया है। रणवीर ने अपने पोस्ट में बताया कि वो समंदर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तैर रहे थे और इसी दौरान तेज धारा में वो और उनकी गर्लफ्रेंड बहने लगे।

उन्होंने लिखा, "हम अब पूरी तरह से ठीक है। लेकिन कल 6 बजे के आसपास मेरी गर्लफ्रेंड और मुझे एक भयंकर दुर्घटना से बचाया गया।" रणवीर अल्लाबादिया को खुले ओशियन में तैरना बचपन से ही काफी पसंद है। लेकिन 24 दिसंबर को वो और उनकी गर्लफ्रेंड पानी के तेज बहाव के कारण गंभीर हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे जो कि गोवा में उनके साथ होने वाला था।

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए ये कपल गोवा में गया हुआ था। रणवीर अल्लाबादिया ने बताया कि करीब पांच से दस मिनट तक उन्होंने इस मुश्किल से निकलने का प्रयास किया और कोई रास्ता ना दिखने पर उन्होने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। वो खुशकिस्मत थे कि वहां एक फैमिली जो तैराकी कर रही थी, उनकी मदद के आई और उनका रेस्क्यू कर लिया।

यूट्यूबर ने लिखा, "लहरों में अचानक से तेज बहाव आया और पानी के नीचे की लहरें कंट्रोल से बाहर हो गईं जिसने हम दोनों को गिरा दिया। अगली बात जो हमें पता चली वह यह थी कि हम दोनों ही तैरने के लिए संघर्ष कर रहे थे।"

उन्होंने आगे बताया, "तमाम कोशिशों के बाद जब हम खुद को संभाल नहीं पाए और पानी में बहने लगे तो हमने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। IPS अधिकारी (पति) और IRS अधिकारी (पत्नी) को हमारा दिल से शुक्रिया जिन्होंने तुरंत मदद कर हमारी जान बचाई। "

रणवीर अल्लाबादिया ने अपने इस पोस्ट में हैरान करने वाली स्टोरी के साथ साथ अपनी इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं। रणवीर काफी समय से अरनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बता रहे हैं और उन्होंने अभी भी नहीं बताया है। इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरे भी छुपाया हुआ है। रणवीर का कहना है कि इस इंसीडेंट के बाद वो पूरी तरह से ब्लैंक हैं और काफी ग्रेटफुल भी महसूस कर रहे हैं।

Read more about: ranveer allahbadia bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X