Ranveer Allahbadia को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पॉडकास्ट वापस शुरू करने की मिली इजाजत

Supreme Court Allows Ranveer Allahbadia For His Podcast: रणवीर इलाहबादिया एक मशहूर यूट्यूबर है और अपना पॉडकास्ट भी चलाते हैं। लेकिन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर द्वारा दिए गए अश्लील बयान के चलते वह काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गए थे। बाद में उनके शो पर रोक लगा दी गई थी और इसके चलते उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके चलते उनको अब कोर्ट से राहत मिल गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर इलाहबादिया को शर्तों के साथ में पॉडकास्ट चलाने की इजाजत मिल चुकी है। इतना ही नहीं अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एज रिस्ट्रिक्शन के साथ में उनका पॉडकास्ट चलाने की इजाजत दे दी गई है। कोर्ट ने उन्हें कहा कि अपने शो में उनको शालीनता बनाकर रखनी पड़ेगी।
रणवीर इलाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी उसमें अभिव्यक्ति की आजादी और मौलिक अधिकारों का भी जिक्र कर दिया था। इस पर कोर्ट ने भी टिप्पणी कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहबादिया के वकील से कहा कि मौलिक अधिकार थाली में नहीं है। उनमें भी कुछ प्रतिबंध होते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रणवीर इलाहबादिया को गुवाहाटी में जांच में शामिल होने के लिए भी कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











