सुप्रीम कोर्ट जाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अश्लील टिप्पणी करने को लेकर बुरे फंसे हैं यूट्यूबर

Ranveer Allahabadia Supreme Court- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त मुसीबत में हैं क्योंकि वो अश्लील टिप्पणियों के मामले में फंस चुके हैं। उनका शो बंद है और लोग लगातार उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
अब खबर आ रही है कि इस मामले को लेकर उन्होने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। देखने वाली बात होगी कि रणवीर को वहां से क्या राहत मिलती है। फिलहाल देश के बड़े बड़े स्टार उनके अनफॉलो कर चुके हैं। खबरें हैं सीजेआई संजीव खन्ना ने इलाहबादिया के वकील के द्वारा इस मामले में जल्दी सुनवाई करने की बात की है।
कई एफआईआर दर्ज
गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया पर एक दो नहीं बल्कि कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। खबरें हैं कि इन सारी एफआईआर को लेकर वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको नापसंद करने वालों ने एक तूफान लाकर खड़ा कर दिया है। लोग अलग अलग तरह से उनको ट्रोल कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इंडियन कल्चर में अश्लीलता की जगह नहीं होनी चाहिए तो कोई उनको सपोर्ट कर रहा है।
फूट फूटकर रोए थे
हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो काफी फूट फूटकर रो रहे थे। उन्होने माफी मांगी और ये भी कहा कि जो कुछ हो रहा है उनकी वजह से हो रहा है। शो भी उनकी गलती की वजह से बंद हो गया। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये मामला कब तक शांत होता है। फैंस लगातार रणवीर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











