Bollywood Live: बी प्राग ने कैंसिल किया रणवीर इलाहबादिया का पॉडकास्ट, ध्रुव राठी बोले- रणवीर पर एक्शन हो

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में माता पिता पर की अश्लील टिप्पणी से बवाल खड़ा कर दिया है। रणवीर ने वीडियो शेयर कर माफी मांग ली है हालांकि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच म्यूजिशियन बी प्राग ने रणवीर इलाहाबादिया के शो में ना जाने का ऐलान किया है और उनकी आलोचना की है।

इंस्टाग्राम हैंडल पर बी प्राक ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं बीयरबाइसेप्स पर एक पॉडकास्ट के लिए जाने वाला था और हमने उसे रद्द कर दिया, क्योंकि समय रैना के शो पर दयनीय सोच और जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है।'

इसके साथ ही दूसरी ओर ध्रुव ने भी इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट पर सवाल उठाए हैं और इसे बेवकूफाना हरकत बताते हुए इस तरह के कंटेंट क्रिएटर्स पर अच्छा काम करने का दबाव बनाने की बात कही है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि ध्रुव राठी सिर्फ दुनिया के मशहूर यूट्यूबर्स में से एक ही नहीं हैं, रणवीर कंटेंट के मामले में उन्हें अपना गुरू मानते हैं।

LIVE Feed
  • Feb 11, 2025 3:14 PM

    असम में रणवीर इलाहाबादिया समेत और पांच लोगों पर केस दर्ज, CM हिमंत बिस्वा बोले- बड़ा एक्शन लिया जाएगा...

    Indian's Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने अश्लील जोक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया के घर आज सुबह ही पुलिस ने डेरा डाल लिया था। पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

    असम में रणवीर इलाहाबादिया समेत और पांच लोगों पर केस दर्ज, CM हिमंत बिस्वा बोले- बड़ा एक्शन लिया जाएगा...
  • Feb 11, 2025 2:23 PM

    मुंबई पहुंचते ही मोनालिसा ने करवाया मेकअवर ? शूटिंग लोकेशन पर जाकर दिखाए नखरे, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

    Mahakumbh Monalisa reached shooting location: महाकुंभ की मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने अपना लुक पूरा बदल दिया है। Monalisa AI Video Viral

    मुंबई पहुंचते ही मोनालिसा ने करवाया मेकअवर ? शूटिंग लोकेशन पर जाकर दिखाए नखरे, जमकर वायरल हो रहा VIDEO
  • Feb 11, 2025 1:16 PM

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार

    विवेक अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो सच्ची और कड़वी हकीकत को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनकी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के टीजर ने यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए, जो यह साबित करता है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में कितना एक्साइटमेंट है।

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार
  • Feb 11, 2025 11:44 AM

    ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा, बोलीं- अब से मैं...

    Mamta Kulkarni resigned form the post of Mahamandaleshwar of kinnar Akhara: बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी इन दिनों जमकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किया गया था। वहीं अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • Feb 11, 2025 10:34 AM

    हिना खान के कैंसर को पब्लिसिटी स्टंट बताने वाली रोजलिन खान पर भड़कीं अंकिता लोखंडे़

    हिना खान स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वहीं रोजलिन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिना खान पर कैंसर को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हिना खान के बचाव में उतरी हैं और उन्होंने रोजलिन खान को आड़े हाथों लिया है और उनकी सोच को चीप बताया है। बता दें कि अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रोज़लिन का एक वीडियो शेयर किया था और उनके दावों पर निराशा जाहिर की थी। उन्होंने रोज़लिन के आरोपों को "घटिया" बताया और हिना को मजबूत रहने के लिए कहा। अंकिता ने कहा, “कोई इतना नीचा कैसे सोच सकता है हे भगवन्.. यह बहुत घटिया बात है!! योर काइंड इंफॉर्मेशनल मैडम, यह लड़की हिना इतनी बहादुरी से कैंसर से लड़ रही है।

  • Feb 11, 2025 9:26 AM

    Video- मीका सिंह हुए वाइल्ड किया नए रिलेशन का ऐलान?

    Mika Singh Romantic Video: सुरस्टार सिंगर मीका अपने परफेक्ट म्यूजिक के साथ साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर से मीका सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर कर नेटिजंस का दिमाग हिला दिया है। मीका सिंह इस वीडियो में हसीना के साथ बेहद इंटीमेट अंदाज में लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वायल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला भी मीका सिंह के साथ काफी कंफर्टेबल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि ये मीका सिंह की नई म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन है या फिर उनके नए रिलेशनशिप का ऐलान। इसके साथ ही तकमेंट सेक्शन में हर कोई इस महिला का नाम जानने कि लिए सुपर एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।

  • Feb 11, 2025 9:02 AM

    पहले मंडे को बुरी तरह पिटी ‘बैडएस रवि कुमार’

    'बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का खुशी कपूर और जुनैद खान की लवयापा से क्लैश हुआ था। पहले दिन 'बैडएस रवि कुमार’ ने लवयापा को धो दिया था जिसके बाद लग रहा था कि हिमेश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी। हालांकि वीकेंड पर भी 'बैडएस रवि कुमार’ का दम निकल गया और ये दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई। वहीं पहले मंडे टेस्ट में भी हिमेश रेशमिया की फिल्म बुरी तरह पिट गई है। 'बैडएस रवि कुमार’ के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'बैडएस रवि कुमार’ ने चौथे दिन 60 लाख की कमाई की है। इसी के साथ 'बैडएस रवि कुमार’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 6.75 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Feb 11, 2025 8:37 AM

    रणवीर इलाहाबादिया ने चुराया था इस हसीना का मम्मी-पापा वाला जोक

    यू ट्यूबर और पॉडकस्टर रणवीर इलाहाबादिया जो कि बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर है उन्होंने हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स पर किए अश्लील कमेंट से हंगामा मचा दिया है। इसी बीच दिलचस्प बात ये सामने आई है कि ये जोक भी रणवीर इलाहाबादिया का क्यूरेटेड नहीं था बल्कि एक ऑस्ट्रेलियन कॉमेडी शो से कॉपी किया हुआ था। अब कंटेंट चुराने के कारण रणवीर को और भी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। इसे ओजी क्रू के ट्रुथ ऑर ड्रिंक के हालिया एपिसोड से कॉपी किया गया था, जहां सैमी वॉल्श ने एलन फैंग से एकदम यही सवाल पूछा था। वॉल्श ने पूछा, "क्या आप अपने पूरे जीवन भर अपनी माँ और पिताजी को हर रात सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे रोक देंगे और फिर कभी ऐसा नहीं देखना पड़ेगा?"

  • Feb 11, 2025 8:32 AM

    तेजस्वी प्रकाश फूटकर रोईं, खाना बनाने पर पड़ी लताड़

    'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' अपने तीसरे हफ्ते में आ चुका है और शो हर गुजरते टास्क के साथ मुश्किल होता जा रहा है। बहरहाल, शो कंटेस्टेंट्स के लिए जितना चुनौतीपूर्ण और आश्चर्य से भरा होता है, दर्शकों के लिए उतना ही दिलचस्प होता जाता है। पिछले हफ्ते जहां चंदन प्रभाकर को शो से बाहर कर दिया गया था, वहीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है क्योंकि वह फिलहाल लास्ट नंबर पर हैं। अब एक और प्रोमो जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि उनकी मुश्किल और बढ़ गई है।

  • Feb 11, 2025 7:56 AM

    एकता कपूर के शो Naagin 7 में नजर आएगी ये पॉपुलर हीरोइन?

    एकता कपूर की नागिन सीरीज खूब हिट रही है। शो में अभी तक मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश, हिना खान जैसी एक्ट्रेसेस नागिन का रोल प्ले कर चुकी हैं। अब नागिन का 7वां सीजन आने वाला है। एकता कपूर ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की है। शो में लीड एक्ट्रेस कौन होगा इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी और दिशा परमार जैसी एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं। सी बीच पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो स्नेक नेकपीस पहने दिख रही हैं। रुबीना की ये फोटोज चर्चा में आ गई हैं। रुबीना को स्नेक नेकपीस में पोज देते देख फैंस सोशल मीडिया पर उनके नागिन 7 में काम करने की इच्छा जता रहे हैं।

  • Feb 11, 2025 7:30 AM

    Kapil Sharma और Sunil Grover की लड़ाई पर बोले कॉमेडिन राजीव

    पिंकविला की खबर के मुताबिक, राजीव ने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, 'कौन नहीं लड़ता है? अगर उनके बीच की लड़ाई इतनी सीरियस होती तो वो आज कैसे इतना एक-दूसरे साथ मिलकर काम कर रहे होते? पैसा आपको साथ में काम तो करवा सकता है लेकिन जब आप सेट पर माहौल को देखते हैं तो आपको पता चलता है कि वो दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: samay raina ranveer allahabadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X