रणवीर इलाहबादिया ने एक्ट्रेस के साथ नए रिलेशन का किया ऐलान, उधर एक्स गर्लफ्रेंड ने शेयर कर दिए डर्टी चैट के SC

Ranveer Allahabadia New Girlfriend: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया जो कि बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर हैं, इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चां में हैं। एक्ट्रेस निक्की शर्मा से ब्रेकअप की खबरों के कुछ महीनों बाद, रणवीर अब एक बार फिर से गुलाबी रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस बार कंटेंट क्रिएटर जूही भट्ट के साथ।
रणवीर के नए रोमांस की चर्चा तब शुरू हुईं जब उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर घिब्ली-स्टाइल AI-जनरेटेड फोटो की एक सीरीज़ पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "Happy Diwali. Having a grown man Diwali this year."
रणवीर द्वारा पोस्ट की गई ये ड्रीम जैसी, एनिमेटेड स्टाइल की तस्वीरें रोमांटिक वाइब दे रही थीं, जिससे लोग मानने लगे कि वह अपने रिश्ते को इशारों में कन्फर्म कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाएं दीं और उनके पोस्ट को जूही भट्ट की स्टोरी से जोड़कर देखने लगे। जैसे ही रणवीर के नए रिश्ते का खुलासा हुआ वैसे ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने उनकी पोल खोलकर रख दी।
रणवीरे के इस नए रिश्ते के ऐलान के तुरंत बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के 'डर्टी सीक्रेट' को सबके सामने रख दिया। निक्की के इस चैट में लिखा था, 'मैं सदमे में हूं, हमेशा दिखावा करना... वो कुछ महीनों के लिए अच्छा रहेगा और फिर कहेगा, मुझे ट्रॉमा है, मैं कभी शादी या बच्चे नहीं कर सकता।'
रणवीर अलाहाबादिया की एक्स- गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने अपने इस पोस्ट में बिना नाम लिए यूट्यूबर के रिलेशनशिप पैटर्न की पोल खोलकर रख दी है। निक्की ने यह विस्फोटक खुलासा तब किया है जब रणवीर संग उनके ब्रेकअप की अफवाहें तेजी से फैल रही है। निक्की ने अपने इस पोस्ट के जरिए जुही भट्ट को एक तरह की चेतावनी दी है।
रणवीर अलाहाबादिया ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए हिंट दिया कि वह अब जुही भट्ट को डेट कर रहे हैं। जुही ने भी रणवीर के घर की सजावट की एक झलक शेयर की, जिसमें दिख रही रंगोली रणवीर की पोस्ट में मौजूद रंगोली से हूबहु मिलती थी। जुही के हाथों में वही गुलाबी गुलाब थे, जो रणवीर की पोस्ट में थे, जिससे यह साफ हो गया कि दोनों ने साथ में दिवाली मनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











