असम में रणवीर इलाहाबादिया समेत और पांच लोगों पर केस दर्ज, CM हिमंत बिस्वा बोले- बड़ा एक्शन लिया जाएगा...

Indian s Got Latent Controversy

Indian's Got Latent Controversy: यट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में गए थे। जहां उन्होंने कुछ ऐसे जोक किए जिस वजह से वह बुरी तरह से मुसीबत में फंस चुके हैं। जहां एक तरफ महाराष्ट्र में रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ है वहीं अब उनकी असम से उनके लिए बुरी खबर मिल रही है।

बुरे फंसे रणवीर इलाहाबादिया
जी हां, असल में यट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ ही नहीं बल्कि उन पाचों लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है जो भी उस शो में बैठे थे। इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने एक्स पर दी है। आपको बता दें कि शो में रणवीर इलाहाबादिया समेत बाकी गेस्ट ने भी टिप्पणी की थी। जिस वजह से पांचों पर केस दर्ज हुआ है।

सभी के खिलाफ केस दर्ज
रिपोर्ट्स की मानें तो पांचों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने यौन रूप से स्पष्ट अश्लील चर्चा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में आशीष चंचलानी, जयप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन पाचों के अलावा भी कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा यूट्यूबर्स खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

यूट्यूब ने रिमूव किया वीडियो
बता दें कि NHRC मेंबर प्रियांक कानूनगो ने एबीपी से बातचीत की इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह का अश्लील कंटेंट भारत में तो नहीं चलेगा। इसी के साथ ही यूट्यूब की जिम्मेदारी है कि इनपर एक्शन ले, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यूट्यूब पर एक्शन लिया जाएगा। यूट्यूब को तीन दिन का टाइम दिया गया था। जिसके बाद ही अब यूट्यूब ने ये एक्शन लिया है और इस वीडियो को रिमूव कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X