इंटरनेट क्वीन रानू मंडल ने किया बड़ा खुलासा- कभी इस 'खान' स्टार के घर में करतीं थीं काम
हाल ही में कोलकाता के एक प्लेटफॉर्म से गाना गाकर चर्चा में आईं रानू मंडल इस समय इंटरनेट क्वीन बनी हुईं हैं। आए दिन उनको लेकर कई तरह के खुलासे होते रहते हैं। हाल ही में कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उनके साथ एक गाना भी रिकॉर्ड किया है जो कि हर जगह बज रहा है। अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल रानू मंडल किसी जमाने में एक खान स्टार परिवार के घर में काम किया करतीं थीं।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता फिरोज खान की। जी हां एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में रानू मंडल ने बताया है कि उन्होने ना सिर्फ वहां काम किया है बल्कि फरदीन खान और संजय खान की केयर टेकर भी रहीं हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको लगातार शेयर कर रहे हैं। रानू मंडल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि..
उनकी किस्मत का सिक्का इस तरह से उछलेगा कि पूरा देश उनकी कला का मुरीद बन जाएगा। हिमेश रेशमिया ने जो गाना तेरी मेरी कहानी रिकॉर्ड किया है..लोग इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











