रानू मंडल के अगले गाने का Promo रिलीज- हिमेश रेशमिया के इस गाने के रीमेक से होगा धमाका
Recommended Video
इस समय सोशल मीडिया पर कुछ भी मुमकिन है, जैसे कि हाल ही में रेलवे प्लेटफॉर्म पर गा रहीं रानू मंडल को सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया और वो सीधे हिमेश रेशमिया के स्टूडियो पहुंच गईं। गौरतलब है कि हिमेश ने उनको अपने साथ गाने का मौका दिया था और गाना तेरी मेरी कहानी काफी चर्चा में रहा था। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसको सुनकर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल रानू मंडल के लिए हिमेश रेशमिया ने एक और गाना बनाया है।
हम बात कर रहे हैं 36 चाइना टाउन के ब्लॉकबस्टर गाने आशिकी में तेरी की.. जो अब रिक्रिएट हो रहा है। इसको रानू मंडल ही रिक्रिएट करने जा रही हैं जिसका प्रोमो भी हिमेश रेशमिया शेयर कर चुके हैं।

बता दें कि हिमेश रेशमिया इस गाने में भी रानू मंडल के साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि कोलकाता के रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर अपना पेट भरने वाली रानू मंडल ने लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना इक प्यार का नगमा है गाया था जिसको एक यात्री अतींद्र चक्रवर्ती ने रिकॉर्ड कर लिया था।
इस गाने को अतींद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और रानू मंडल स्टार बन गईं। हाल ही में लता मंगेशकर का बयान भी इस पर सामने आया था। उनका कहना था कि मेरे गाने से अगर किसी का भला होता है तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











