फिर वायरल हुआ रानू मंडल का धमाकेदार वीडियो- इस भाषा में गाना गाकर चौंकाया
सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से लगातार रानू मंडल छाई हुई हैं और हाल ही में एक फैन के साथ बद्तमीजी का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें लोगों की दो तरह की राय थी। बता दें कि इस समय उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि वो इस वीडियो में हिंदी में नहीं बल्कि मलयालम में गाना गा रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये लोग इसको पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
गौरतलब है कि इस वीडियो को मलयालम टीवी चैनल एशिया नेट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था जिसने देखते ही देखते धमाल मचा दिया है। रानू मंडल इस वीडियो में अकेले नजर नहीं आ रही हैं बल्कि उनके साथ मशहूर प्लेबैक सिंगर और होस्ट रिमी तोमी भी गाना गाती दिख रही हैं।

रिमी तोमी जैसे-जैसे गाना गाती हैं, रानू मंडल उनके साथ सुर में सुर मिलाती हैं। रानू मंडल के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग उनके लिए खूब तालियां भी बजा रहे हैं और काफी सही गाना गा रही हैं।
हालांकि रानू मंडल बंगाली हैं और उनको मलयालम बिल्कुल नहीं आती है। लेकिन इस वीडियो में पब्लिक का रिसपॉन्स देखकर लग रहा है उन्हे सही सही गाना गाया है।


Click it and Unblock the Notifications











