रानु मंडल ने किया मेकअप, लोगों ने कहा भूत, जमकर उड़ा मज़ाक
रानु मंडल तो सबको याद ही होंगी? जिन्हें रातों रात इंटरनेट ने स्टार बना दिया था। अब हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है जहां उन्होंने बहुत ही ज़्यादा मेकअप किया हुआ है। इसके बाद सबने उनकी धज्जियां उड़ा दी हैं।
इंटरनेट पर कुछ लोग रानु का मज़ाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उनके प्रति सहानुभूति रख रहे हैं और उनके मेकअप आर्टिस्ट का मज़ाक उड़ा रहे हैं। लेकिन फिलहाल रानु का ये Transformation ट्रेंड हो रहा है।

कुछ लोग हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द नन के साथ रानु मंडल की तस्वीर शेयर करके यहां तक कह रहे हैं कि इस फिल्म की अगली हीरोइन रानु मंडल है। हालांकि कुछ लोग रानु मंडल को नहीं लेकिन उनकी मेकअप आर्टिस्ट को ज़रूर गालियां दे रहे हैं जिसने उन्हें ऐसा मेकअप किया है।
गौरतलब है कि रानु मंडल कुछ महीने पहले रातों रात एक सुपरस्टार बन गई थीं। वो एक रेलवे स्टेशन पर एक प्यार का नगमा है गाना गा रही थीं और किसी ने उनका वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया था जिसके बाद वो वायरल हो गईं। लोगों को उनकी आवाज़ बेहद पसंद आई।
लेकिन रानु की किस्मत पलटी थी तुझे तेरे घर में रोटी चाहिए वाले हिमेश रेशमिया ने। उन्होंने रानु के साथ तेरी मेरी कहानी गाना रिकॉर्ड किया और रानु एक प्रोफेशनल सिंगर बन गईं।


Click it and Unblock the Notifications












