लोकल ट्रेन में डांस करने वाली लड़की को रानू मंडल ने झाडू से पीटा, लोग बोले- 'सही इलाज हुआ इसका'

ranu mondal, viral video

Ranu Mondal Video- इक प्यार का नगमा है... स्टेशन से ये वीडियो वायरल होते ही रानू मंडल रातोंरात स्टार बन गईं थीँ। इस वक्त ऐसी हालत है कि उनको पूछने वाला कोई नहीं है। ऐसा लग रहा है कि गुमनामी में उनका दिमाग भी डिस्टर्ब हो गया है।

इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक लड़का और लड़की पर भड़कती हुईं और झाड़ू से सुताई करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि ये लड़का और लड़की रानू मंडल के पास किसी वीडियो या काम के लिए पहुंचे थे।

रानू मंडल पहले भड़कती दिखीं बाद में झाड़ू से दोनों को मारना शुरु कर दिया है। ये वही लड़की है जो कि इस वक्त लोकल ट्रेन और मार्केट में डांस करती हुई नजर आती है। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''दरिद्रता की विविधता।'' एक ने लिखा, ''अरे रानू मंडल और ट्रेन में नाचने वाली लड़की।'' एक ने लिखा, ''एकदम सही इलाज किया है इसका।'' एक का कहना है, ''रानू मंडल बैक टू स्क्वायर वन,,, लगता है हिमेश की रोटी फीकी पड़ गई।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एकाएक मिली पॉपुलैरिटी के बाद रानू एक बार फिर बुरे हालात से गुजर रहे हैं। कुछ लोगों के अनुसार, उनके लिए यह मौका 'चार दिन की चांदनी' जैसा था।

बहरहाल, कोरोना ने अच्छेअच्छों की कमर तोड़ दी है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि एक बार स्थिति सुधरने के बाद रानू मंडल को फिर से काम मिल सकेगा। कई बार देखा जाता है कि वो लोगों से झगड़ भी जाती हैं।

उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनको एक सिंगिंग रियालिटी शो में देखा गया था साथ, ही हिमेश रेशमिया ने उनको एक गाना भी अपनी फिल्म में गवाया था। इसके बाद रानू मंडल आत तक चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: ranu mondal viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X