नर्क से भी बदतर हुई Ranu Mandal की जिंदगी, कभी हिमेश रेशमिया संग गाया था गाना आज खाने के भी पड़े लाले

Ranu Mandal

Ranu Mandal poverty: रानू मंडल तो आपको याद ही होंगी। वही महिला जो रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातों-रात वायरल हो गई थीं। इसके बाद म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने साथ गाने का मौका भी दिया। लेकिन कुछ ही समय बाद रानू मंडल लाइमलाइट और कैमरों से दूर हो गईं।

रानू मंडल का बुरा हाल

हाल ही में यूट्यूबर नीशू तिवारी ने अपने चैनल पर उन सोशल मीडिया स्टार्स की कहानी दिखाई, जो अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। नीशू इसी लिस्ट में शामिल रानू मंडल के घर भी पहुंचीं। जो हाल उन्होंने देखा, वो देखकर सब हैरान रह गए।

तंगी में कट रही जिंदगी

रानू मंडल अब कोलकाता के रानाघाट में एक बहुत ही आम और मुश्किल हालात वाले घर में रह रही हैं। नीशू उनके लिए खाना लेकर घर पहुंचीं, जिससे रानू बहुत खुश हुईं। नीशू ने घर का हाल दिखाया, जहां सब कुछ बिखरा पड़ा था। रानू ने बताया कि उनके पास खाना रखने के लिए डब्बा भी नहीं है, इसलिए सब सामान बाहर फैला रहता है।

मुंबई में रहकर सीखी अंग्रेजी

बातचीत के दौरान रानू अंग्रेजी में भी जवाब देती दिखीं। उन्होंने बताया कि मुंबई में रहते हुए उन्होंने अंग्रेजी सीखी थी। नीशू ने घर की और भी झलक दिखाई, जहां जर्जर दीवारें, कचरा और कबाड़ पड़ा था। यह देखकर कई दर्शक निराश और हैरान नजर आए।

वायरल होने के बाद भी लौटी गुमनामी में

कुछ साल पहले रेलवे स्टेशन पर उनका वीडियो वायरल हुआ था और रानू रातों-रात स्टार बन गई थीं। हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें अपने साथ गाने का मौका दिया। लेकिन केवल कुछ समय की सक्सेस देखने के बाद रानू फिर अपनी पुरानी जिंदगी और गरीबी में लौट आईं। अब उनके पास ना तो अच्छा घर है और ना ही खाने का सामान।

More from Filmibeat

Read more about: ranu mandal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X